Noida KG Student Sexual Harassment Case: नोएडा के सेक्टर 12 स्थित निजी स्कूल में मंगलवार को केजी क्लास की 6 वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल, एक टीचर समेत 4 लोगों को गुरुवार को अरेस्ट किया है। चारों पर आरोप है कि इन्होंने घटना को दबाने की कोशिश की थी। नोएडा पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि यौन उत्पीड़न के 25 वर्षीय आरोपी को अभी अरेस्ट नहीं किया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना में स्कूल प्रबंधन ने आरोपी को भागने का मौका दिया ताकि स्कूल का नाम खराब न हो। नोएडा के एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्ची सेक्टर 12 स्थित किंडरगार्टन स्कूल में केजी क्लास में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बच्ची स्कूल आई तो करीब 25 साल के युवक ने उसका यौन उत्पीड़न किया। वह स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य में एक मजदूर के तौर पर काम कर रहा था।
स्कूल से फरार हुआ आरोपी
पुलिस ने बताया कि बच्ची ने इस घटना की जानकारी स्कूल टीचर को दी। इसके बाद टीचर ने यह जानकारी स्कूल की प्रिंसिपल और सुपरवाइजर को दी। पुलिस उपायुक्त के अनुसार स्कूल प्रशासन ने इस घटना की जानकारी निर्माण कार्य करवाने वाले ठेकेदार को दी जिसने मजदूर को काम पर रखा था। इसके बाद मौका पाकर मजदूर स्कूल से फरार हो गया।
ये भी पढ़ेंः सड़क पर बिखरी 5 लाशें, बिलख रहा था बच्चा; SP ने सुनाई हादसे की आंखोंदेखी, बाराबंकी में भिड़ीं 2 कारें-रिक्शा
स्कूल नाम खराब न हो इसलिए पुलिस को नहीं बताया
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में स्कूल प्रशासन ने अपना नाम खराब होने से बचाने के लिए घटना पर पर्दा डालने की कोशिश की। इसके बाद बच्ची घर पहुंची तो उसने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी। बुधवार को बच्ची के माता-पिता सेक्टर 24 थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। मामले में नोएडा के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि पीड़िता बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम के तहत स्कूल शिक्षक, प्रिंसिपल, स्कूल पर्यवेक्षक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी के अलावा 4 अन्य लोगों को अरेस्ट कर चुकी है।
ये भी पढ़ेंः प्रिंसिपल ने बिरयानी लाने पर बच्चे को पीटा, नाम काटा; मां आई तो बोला-आतंकी है बेटा…जानें मामला
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
6 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
7 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
8 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
10 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
10 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
10 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
12 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
13 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
16 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines