Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग रूट से निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। यात्रा को अच्छे तरीके से संपन्न कराने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। लोगों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान वह अपने पास इमरजेंसी मेडिकल किट जरूर रखें।
शिवभक्तों को नहीं होगी कोई दिक्कत
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद, एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला और एसीपी स्वतंत्र सिंह ने नोएडा जोन के अंतर्गत आने वाले कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद टीमों को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
चिन्हित स्थान पर ही लगेंगे शिविर
पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों को निर्देशित किया कि सभी शिविर केवल चिन्हित स्थानों पर ही लगाए जाएं। इससे आम जनता को आवागमन में कोई बाधा नहीं होगी। बारिश के मौसम को देखते हुए शिविरों में लगाए जाने वाले विद्युत उपकरणों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। प्रत्येक शिविर में आपातकालीन मेडिकल किट रखने के भी आदेश जारी किए गए हैं।
डीजे संचालकों पर रहा विशेष जोर
शांति व्यवस्था के दृष्टिगत स्थानीय समाजसेवी, धार्मिक संगठनों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। सभी से अपील की गई है कि त्योहारों को सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाया जाए और किसी भी तरह की अफवाह या तनाव को बढ़ावा न दिया जाए। डीजे संचालकों को भी नियमों की जानकारी दी गई और स्पष्ट किया गया कि यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Good News : ग्रेटर नोएडा में मल्टीप्लेक्स की तरह बनेंगे 16 कम्युनिटी सेंटर, 10 लाख लोगों को होगा फायदा
संबंधित खबरें
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
24 mins agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
34 mins agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
2 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
4 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
6 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
6 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
7 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
14 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
18 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines