हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 28 मार्च को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था. 15 जून को लखनऊ से आए इंडिगो के विमान के साथ यहां पहली फ्लाइट लैंड हुई थी.

विज्ञापन
अब जेवर एयरपोर्ट 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' के नाम से जाना जाएगा. (Image- ANI)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला किया है. योगी सरकार ने फैसला किया है कि जेवर एयरपोर्ट का नाम अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा. अब जेवर एयरपोर्ट ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से जाना जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 28 मार्च को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था. 15 जून को लखनऊ से आए इंडिगो के विमान के साथ यहां पहली फ्लाइट लैंड हुई थी.

मीडिया से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी कैबिनेट एयरपोर्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रगुजार है. उन्होंने इस एयरपोर्ट को यूपी के लिए बड़ा तोहफा बताया है.

यह भी पढ़ें : नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश की कैबिनेट राज्य को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का तोहफा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करती है. कैबिनेट ने इसका नाम ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.’

उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और देश का एक बड़ा एविएशन हब बनने जा रहा है.

विज्ञापन

इस एयरपोर्ट को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है. यह स्विस कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल AG की सब्सिडियरी है. इसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के साथ मिलकर बनाया गया है.

यह भी पढ़ें : नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से विदेशों के लिए कब से उड़ेंगी फ्लाइट्स? इंटरनेशनल टर्मिनल को लेकर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

11,282 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट के पहले चरण में सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की शुरुआती क्षमता है. इसे कुछ वर्षों में बढ़ाकर 7 करोड़ तक किया जा सकता है. इसमें 3,900 मीटर लंबा रनवे है जो बड़े आकार के विमानों को संभालने में सक्षम है. इसके साथ ही इसमें आधुनिक नेविगेशन सिस्टम भी लगे हैं.

इस एयरपोर्ट को एक मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर तैयार किया गया है. वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं के अलावा इस एयरपोर्ट को यात्रियों और इंफ्रास्ट्रक्चर की ग्लोबल लेवल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक हाई-टेक किले की तरह बनाया गया है. जेवर में बने सिंगल रनवे पर दोनों सिरों पर ILS लगाया गया है. इससे हवा की स्थिति के आधार पर विमान किसी भी दिशा से आ सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola