नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से विदेशों के लिए कब से उड़ेंगी फ्लाइट्स? इंटरनेशनल टर्मिनल को लेकर आया बड़ा अपडेट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल का काम सितंबर तक पूरा होगा. दिसंबर से आसियान और मिडिल ईस्ट देशों के लिए विदेशी उड़ानों की शुरुआत होने की उम्मीद है.

Noida Jewar Airport International Flights Update

कब तैयार होगा नोएडा एयरपोर्ट का अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल का सिविल काम पूरा हो चुका है. फिलहाल इसके अंदरूनी हिस्से की साज-सज्जा का काम तेजी से चल रहा है. अधिकारियों के मुताबिक सितंबर के अंत तक यह टर्मिनल पूरी तरह तैयार हो जाएगा. हालांकि, उड़ानें शुरू होने से पहले नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो सुरक्षा मानकों की जांच करेगा. सुरक्षा ब्यूरो से एनओसी मिलने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो सकेगा. इससे पहले घरेलू टर्मिनल के लिए भी कई सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा था.

विज्ञापन

दिसंबर से विदेशी उड़ानों की उम्मीद

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार दिसंबर महीने से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होने की पूरी संभावना है. एयरपोर्ट प्रशासन की योजना शुरुआत में मध्य पूर्वी एशिया और आसियान देशों के लिए उड़ानों पर ध्यान केंद्रित करने की है. इनमें सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, वियतनाम और कंबोडिया जैसे प्रमुख देश शामिल हैं. इन देशों के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने से एयरलाइंस कंपनियों को शुरुआत से ही यात्रियों की अच्छी संख्या मिल सकेगी. इससे इस इलाके के लोगों को विदेश यात्रा के लिए काफी सुविधा होगी.

विज्ञापन

घरेलू सेवाएं पहले से जारी

नोएडा एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवाओं की शुरुआत 15 जून से ही हो चुकी है. इस एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. वर्तमान में इंडिगो और अकासा एयर जैसी प्रमुख कंपनियां यहां से अपनी सेवाएं दे रही हैं. बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद समेत देश के कई बड़े शहरों के लिए फ्लाइट्स का संचालन सफलतापूर्वक हो रहा है. अब लोगों को यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है. इस एयरपोर्ट के पूरी तरह शुरू होने से पूरे दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को राहत मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ