Noida News: उत्तर प्रदेश राज्य कर गौतमबुद्ध नगर जोन की टीम ने नोएडा की सेक्टर-6 स्थित एक आईटी कंपनी की बड़ी गड़बड़ी पकड़ते हुए 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. कंपनी ने दिल्ली की बोगस कंपनियों के साथ 22.83 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाकर 1.92 करोड़ रुपये का आईटीसी क्लेम किया था.
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की सप्लाई
सूत्रों ने बताया कि कंपनी आईटी सिस्टम इंटीग्रेशन में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की सप्लाई करती है. आईटीसी क्लेम की फर्जी जानकारी मिलने पर राज्य कर विभाग ने कंपनी के कारोबार और डाटा की गोपनीय जांच की. जांच में सामने आया कि क्लेम किया गया आईटीसी राशि कंपनी को मिल भी गई थी, लेकिन विभाग की सतर्कता के चलते फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया.
अन्य कंपनियों की जांच जारी
संयुक्त आयुक्त राज्य कर नोएडा कौशलेंद्र कुमार राय ने बताया कि कार्रवाई करने वाली टीम में उपायुक्त निखिल बाजपेयी, सहायक आयुक्त अजय कुमार श्रीवास और राज्य कर अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे. उन्होंने बताया कि अन्य कंपनियों की भी जांच जारी है. कंपनी ने जुर्माना जमा कर दिया है. अधिकारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी गड़बड़ी करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें: फिशिंग मेल भेजकर ठगों ने कंपनी से उड़ाए 78 लाख, ‘आई’ की जगह ‘वन’ लिखा
संबंधित खबरें
UP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
2 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
2 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
3 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
16 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
21 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
21 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines