फिशिंग मेल भेजकर ठगों ने कंपनी से उड़ाए 78 लाख, ‘आई’ की जगह ‘वन’ लिखा

Noida News: साइबर ठगों ने एक बार फिर चालाकी से बड़ा फर्जीवाड़ा कर डाला. ठगों ने सेक्टर-59 स्थित एक कंपनी को फिशिंग मेल भेजकर 78 लाख रुपये का चूना लगा दिया.

Cyber fraud

Noida News: साइबर ठगों ने एक बार फिर चालाकी से बड़ा फर्जीवाड़ा कर डाला. ठगों ने सेक्टर-59 स्थित एक कंपनी को फिशिंग मेल भेजकर 78 लाख रुपये का चूना लगा दिया. जालसाजों ने कंपनी के कारोबारी मेल पते से मिलती-जुलती फर्जी आईडी बनाकर पेमेंट की जानकारी भेजी थी. कंपनी प्रबंधन ने भरोसा कर रकम ट्रांसफर कर दी. दो दिन बाद जब असली कंपनी ने बकाया भुगतान की याद दिलाई, तब जाकर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ.

मोबाइल पार्ट्स सप्लाई करती है कंपनी

सेक्टर-59 स्थित क्यूडिगी सर्विस कंपनी में धीरज जोशी निवासी बदरपुर दिल्ली वित्त प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं. यह कंपनी रियलमी इंडिया की सर्विस पार्टनर है और मोबाइल पार्ट्स की सप्लाई का कार्य करती है. धीरज ने बताया कि 19 सितंबर को कंपनी के आधिकारिक मेल पर रियलमी स्टाफ विनय कुमार के नाम से एक ईमेल प्राप्त हुआ. मेल में पेमेंट प्रक्रिया और खाता बदलने की जानकारी दी गई थी. ईमेल देखकर उन्होंने तय प्रक्रिया के तहत 78 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.

रिमाइंडर आने पर हुआ शक

दो दिन बाद जब रियलमी की ओर से बकाया भुगतान का रिमाइंडर आया, तब शक हुआ. जांच करने पर पता चला कि जिस मेल से सूचना आई थी उसमें ‘प’ (आई) की जगह ‘1’ (वन) लिखा गया था. इसी मामूली बदलाव से ठगों ने असली मेल जैसा फर्जी अकाउंट बनाकर कंपनी को चूना लगा दिया.

केस दर्ज कराया

घटना की जानकारी होते ही कंपनी प्रबंधन ने तुरंत साइबर क्राइम थाना नोएडा में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने साइबर टीम के साथ मिलकर ठगी करने वाले मेल आईडी और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है जल्द ही इस मामले में आरोपी साइबर ठगों तक पहुंचा जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ