Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ट्रायल की सभी तैयारियां पूरी होने के बावजूद गुरुवार को ट्रायल नहीं हो सका. बारिश की वजह से ट्रायल नहीं हो सका. पूरे दिन यीडा सिटी में खराब मौसम बना रहा. अब संभावना जताई जा रही है कि ट्रायल शुक्रवार यानी कल 31 अक्टूबर को किया जाएगा. ट्रायल के दौरान डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) की टीम को विमान के साथ नेविगेशन और केलिब्रेशन जांच करनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारणों से यह टल गया.
3 दिनों तक होगी जांच
एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी करने से पहले डीजीसीए, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और अन्य एजेंसियां 3 दिनों से लगातार सुरक्षा मानकों की जांच कर रही हैं. इसमें रनवे, नेविगेशन सिस्टम, और संचार उपकरणों की गहन टेस्टिंग शामिल है. अधिकारियों के मुताबिक अब तक की सभी जांच अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मिली हैं. नेविगेशन और तकनीकी उपकरणों की फाइनल जांच पूरी होने के बाद मिनी एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और टेकऑफ (कैलिब्रेशन टेस्टिंग) कराई जाएगी. यह सफल होने के बाद डीजीसीए फ्लाइट टेस्ट रिपोर्ट तैयार करेगा और इसके आधार पर एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया जाएगा.
क्या बोले नोडल अधिकारी ?
नियाल के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि रनवे और एटीसी टावर पर लगे नेविगेशन और तकनीकी उपकरणों की जांच अंतिम चरण में है. इनमें इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम, डिस्टेंस मेजरिंग इक्विपमेंट, वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओम्निडायरेक्शनल रेंज और एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही है. उन्होंने बताया कि सभी तकनीकी जांच पूरी होने के बाद मिनी एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और टेकऑफ कराई जाएगी. यह प्रक्रिया पूरी होते ही नोएडा एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा.
मौसम सही होने पर होगा ट्रायल
अगर शुक्रवार को मौसम और तकनीकी स्थितियां अनुकूल रहीं तो नोएडा एयरपोर्ट पर पहली टेस्ट फ्लाइट सुबह 10 बजे के आसपास उतर सकती है. यह ट्रायल एयरपोर्ट संचालन से पहले जरूरी है. ट्रायल होने के बाद जल्द ही लाइसेंस मिल सकता है जिसके बाद एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा और यहां से रोजाना 150 उड़ानें उड़ेंगी.
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
3 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
5 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
7 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines