नोएडा एयरपोर्ट पर 131 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, इन तस्करों पर रखेंगे नजर

Noida Internatioanl Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यमुना अथॉरिटी का दावा है कि मई के अंत तक एयरपोर्ट का काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद जून में घरेलू उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। वहीं एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर भी तैयारी की जा रही है।

Noida airport security

Noida airport security

विज्ञापन

Noida Internatioanl Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है। एयरपोर्ट की सुरक्षा में CISF के 1047 जवानों के अलावा यूपी पुलिस के करीब 131 पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। फिलहाल इन सभी पुलिसकमिर्यों को ट्रेनिंग दी जा रही है।

डीसीपी समेत 5 पुलिस अधिकरी शामिल

Advertisment

इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। एयरपोर्ट की सुरक्षा में कुल 131 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें एक डीसीपी, एक एडिशनल डीसीपी और तीन एसीपी शामिल हैं। पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में 45 पुलिसकर्मी लखनऊ पहुंच गए हैं। शेष 86 पुलिसकर्मियों को भी जल्द ही ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।

पुलिस को एयरपोर्ट सुरक्षा का अनुभव नहीं

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों को एयरपोर्ट पर होने वाले अपराधों से निपटने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें ड्रग्स और ज्वैलरी की तस्करी को रोकने के तरीके शामिल हैं। ट्रेनिंग 23 दिन तक चलेगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों को एयरपोर्ट पर तैनात कर दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले की अधिकांश पुलिस को एयरपोर्ट सुरक्षा का अनुभव नहीं है। एयरपोर्ट के संचालन के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसलिए तैनाती से पहले यह ट्रेनिंग आवश्यक है।

विज्ञापन

जानिए कब शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यमुना अथॉरिटी का दावा है कि मई के अंत तक एयरपोर्ट का काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद जून में घरेलू उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। सूत्रों से पता चला है कि एयरपोर्ट का काम 15 जुलाई तक पूरा हो सकता है। इससे पहले काम पूरा नहीं हो पाएगा। जिसके बाद जुलाई के अंत तक या फिर अगस्त के शुरू में घरेलू उड़ानें शुरू हो पाएंगी। बता दें कि यूपी सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह नोएडा एयरपोर्ट का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव के निरीक्षण के बाद काम में तेजी आई है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ