Noida International Airport Big Update: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। खबर है कि एक बार फिर से एयरपोर्ट का शुभारंभ टला जाएगा। अप्रैल में एयरपोर्ट के शुभारंभ की निर्धारित कमीशनिंग तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा। बताया जा रहा है कि टर्मिनल बिल्डिंग पर काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। इस एयरपोर्ट के शुभारंभ का प्रोग्राम दूसरी बार टाला गया है, इससे पहले अक्टूबर 2024 में एयरपोर्ट लॉन्च को पोस्टपॉन्ड किया गया था।
फर्स्ट फ्लोर का 70 प्रतिशत काम पूरा
दरअसल, बुधवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के काम को लेकर DGCA फैज अहमद किदवई की अध्यक्षता में साइट पर बैठक हुई। इस बैठक में पता चला कि एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग अभी भी निर्माणाधीन है। उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बनने वाली टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण में अभी और समय लगेगा। हालांकि, घरेलू यात्रियों के लिए बनी टर्मिनल बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर का काम 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
मंजूरी की प्रक्रिया में होगी देरी
बैठक में यह भी कहा गया कि अगर टर्मिनल बिल्डिंग का काम अभी निर्माणाधीन है, तो इसका मतलब है कि एयरपोर्ट पर उड़ानों की मंजूरी की प्रक्रिया भी देर से ही शुरू होगी, जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ घरेलू उड़ानें भी शुरू नहीं हो सकेंगी।
DGCA और BCAS के पास अटका लाइसेंस
वहीं, एयरपोर्ट पर कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने से पहले DGCA से एयरोड्रम लाइसेंस लेना जरूरी है, जो फिलहाल टाइम लिमिट के तहत 30 अप्रैल से पहले संभव नहीं है। DGCA के अलावा, इसे BCAS (नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो) से भी मंजूरी लेना जरूरी होगा। AAI (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण) और BCAS की सिफारिशों के आधार पर ही DGCA एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस देती है। इसका मतलब है कि DGCA और BCAS के पास भी लाइसेंस अटका हुआ है।
28 रूट्स पर होगा संचालन
इस एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग कर रही यूपी सरकार की स्पेशल प्रपोज यूनिट NIAL (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) ने पहले बताया था कि एयरपोर्ट का संचालन 17 अप्रैल से शुरू होगा। ये संचालन 28 रूट्स पर होगा, जिसमें से 25 डोमेस्टिक रूट्स और 3 इंटरनेशनल रूट्स शामिल होंगे। NIAL के CEO अरुण वीर सिंह ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मौजूदा स्थिति पर एक व्यापक रिपोर्ट सीएम के समक्ष पेश की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP-Bihar Weather: बिहार के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम
कितना पूरा हुआ काम?
जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट का रनवे, पैरेलल टैक्सीवे और एंट्री-एग्जिट टैक्सीवे पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके साथ ही 9 एप्रन भी बनाए गए हैं। वहीं, एयरपोर्ट पर हाई-मास्ट लाइट लगाने का काम इस महीने के अंत तक पूरा होने की संभावना है। अब तक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) कैलिब्रेशन के लिए DGCA निरीक्षण पूरा हो चुका है। रनवे कैलिब्रेशन भी पूरा हो चुका है। 9 दिसंबर, 2024 को उड़ान सत्यापन परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया। एयरोड्रम लाइसेंस आवेदन इस साल 31 जनवरी को DGCA को प्रस्तुत किया गया था।
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
2 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
3 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
4 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
5 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
6 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
9 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
11 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
12 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
13 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines