---विज्ञापन---

बिहार angle-right

UP-Bihar Weather: बिहार के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

UP-Bihar Weather: उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम का हाल आज बिल्कुल अलग-अलग होने वाला है। मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानिए उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

UP-Bihar Weather: भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से देश के मैदानी राज्यों से भी ठंड नहीं जा रही है। वहीं, अगर उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम की बात करें, तो यहां कोहरा नहीं पड़ रहा है। लेकिन इन दोनों राज्यों में सर्द हवाओं की वजह से ठंड की ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग की मानें, तो उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन तक मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं, बिहार के 12 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है।

---विज्ञापन---

बिहार में बारिश का येलो अलर्ट

बिहार के मौसम में आज बदलाव देखा जा सकता है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिसको लेकर IMD द्वारा बारिश अलर्ट जारी किया गया है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 8 और 9 मार्च को बिहार के 12 जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, 6 जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा चलेगी। IMD ने इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिहार के मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। कुमार गौरव ने बताया कि राज्य के सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, खगड़िया, बांका, जमुई, किशनगंज, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर और मुंगेर जिलों में 8 और 9 मार्च को हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Bulandshahr News: हाईवे पर होटल मालिक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा; पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

---विज्ञापन---

सुहाना रहेगा उत्तर प्रदेश मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 7 मार्च का मौसम सुहाना होने वाला है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों का मौसम साफ रहने वाला है। इतना ही नहीं, तेज हवा की वजह से जो तापमान में गिरावट आई थी, उसमें भी बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 12 मार्च तक मौसम साफ रहने वाला है। इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने से राज्य में गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में रहेंगे। आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज राज्य का तापमान 13 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

First published on: Mar 07, 2025 07:59 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola