Greater Noida News: लंबे समय से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को फिलहाल और इंतजार करना पड़ सकता है. जहां पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे, अब वह डेट तय मानी नहीं जा रही. सूत्रों के हवाले से खबर है कि एयरपोर्ट का उद्घाटन अब नवंबर या फिर जनवरी तक टल सकता है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
केंद्रीय मंत्री ने की थी घोषणा
बता दें कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किजरापु राममोहन नायडू ने सितंबर में हिंडन एयरपोर्ट पर आयोजित एक कार्यक्रम में 30 अक्टूबर को नोएडा एयरपोर्ट चालू होने की बात कही थी. इसके बाद से लगातार अटकलों का बाजार गर्म है, लेकिन अभी तक न तो केंद्र सरकार न ही राज्य सरकार और न ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने किसी निश्चित उद्घाटन तिथि की आधिकारिक घोषणा की है.
डीजीसीए की मंजूरी अब तक बाकी
सूत्रों की मानें तो उद्घाटन में देरी की एक अहम वजह डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) से एयरपोर्ट लाइसेंस की मंजूरी का न मिलना भी है. बिना लाइसेंस के संचालन शुरू नहीं हो सकता. वहीं, हाल ही में हुई भारी बारिश और त्योहारों की छुट्टियों ने निर्माण कार्यों की रफ्तार को भी धीमा कर दिया है.
मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण
एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी दी कि निर्माण एजेंसी को 30 अक्टूबर तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं. अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा हाल ही में किए गए निरीक्षण में एजेंसी ने समय पर कार्य पूरा करने का भरोसा दिलाया. लेकिन काम अभी पूरा नहीं हो सका है. नवंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सकते हैं, जिसके बाद प्रधानमंत्री से उद्घाटन के लिए समय मांगा जाएगा.
जनवरी तक हर हाल में संचालन की तैयारी
यदि नवंबर में किसी कारण उद्घाटन संभव नहीं हो पाता तो सरकार जनवरी में एयरपोर्ट का तोहफा देने की तैयारी में जुटी है. एयरपोर्ट का पहला चरण लगभग तैयार है, जिसमें एक रनवे और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा किया जा चुका है. टर्मिनल बिल्डिंग का काम भी लगभग 90 फीसद पूरा हो चुका है.
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
3 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
5 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
7 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines