हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खुशखबरी! नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने राजी हुए 5,800 किसान, जानिए अभी कहां अटकी है बात?

Noida Internation Airport: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, जिसके लिए कुछ किसानों ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

Noida Internation Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सरकार काम में तेजी ला रही है। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए उसके आसपास की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है। जिस मामले में सरकार को राहत मिली है, क्योंकि 5,800 किसानों ने जमीन देने के लिए सहमति जताई है। हालांकि अभी भी बहुत से किसान हैं जिनकी सहमति मिलना बाकी है। 70 फीसदी किसीनों में से अभी केवल 38 प्रतिशत तक किसानों की सहमति ही मिल पाई है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए विस्तार का काम चरणों में किया जा रहा है। जिसमें तीसरे चरण में 14 गांव की 2,053 हेक्टयर का जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जिसमें से 1889 हेक्टेयर जमीन किसानों की है। इसके लिए लगातार किसानों से बात की जा रही है। हाल ही में जिला प्रशासन ने किसानों के लिए गांव में शिविर लगाए हैं। प्रदेश सरकार ने किसानों को मनाने के लिए जमीन का मुआवजा बढ़ा कर 4300 रुपये प्रतिवर्गमीटर तक कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway की ताजा तस्वीरें, जानें इस पर कब तक शुरू होगा सफर?

विज्ञापन

कितने किसानों की स्वीकृति बाकी?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए करीब 15 हजार किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। कुल 70 प्रतिशत किसानों की सहमति जरूरी है। जिसमें से अब तक कुल 5800 किसानों की मंजूरी मिल पाई है। यानी कुल 38 प्रतिशत तक किसानों की सहमति मिली है, बाकी किसानों से बात की जा रही है। जैसे ही सभी किसानों की सहमति मिल जाएगी वैसे ही आगे का काम शुरू किया जाएगा।

यीडा लाया कई योजनाएं

यूपी में विकास का काम तेजी से किया जा रहा है। जिसके लिए एयरपोर्ट के पास सरकार कई परियोजनाएं लेकर आई है। वहीं, नोएडा सिटी का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए भी सरकार आसपास की जमीनों का अधिग्रहण कर रही है। एयरपोर्ट के पास लोगों के लिए कई आवासीय और बिजनेस प्लाट की स्कीम निकाली गई हैं, ताकि एयरपोर्ट के पास लोगों को बसाया जा सके।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 Flight Ticket हुए सस्ते, Indigo और Akasa ने 50% तक घटाए दाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola