युद्ध के हालात होने पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे होगी यात्रियों की सुरक्षा? आया बड़ा अपडेट

Noida International Airport Latest Update: नोएडा इंटनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी निकास द्वार और सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी इस काम को जल्द से जल्द पूरा कराने में जुटी है।

Noida Internatioanl Airport, Noida News, jewar airport

नोएडा एयरपोर्ट में इमरजेंसी निकास द्वार और सड़क बनाने का काम शुरू

विज्ञापन

Noida International Airport Latest Update: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच नोएडा इंटनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। युद्ध जैसे हालात होने पर यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता रहेगी। इसे लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इमरजेंसी निकास द्वार और सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं एयरोड्रम लाइसेंस लेने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा सेफ्टी से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे कराए जा रहे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी नागर विमानन महानिदेशालय व ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेफ्टी की टीमों के दौरे से पहले यह काम पूरा करने में जुटी है।

DGCA के निर्देश पर काम हुआ शुरू

नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, सुरक्षा के लिए बेहद अहम इमरजेंसी निकास द्वार और सड़क बनाई जानी है। इसे लेकर दस्तमपुर के किसान बबलू, जीतपाल, युधिष्ठिर आदि ने अपनी जमीन दी है। इस जमीन पर शुक्रवार से निर्माण एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के मानकों को पूरा करने के लिए एयरपोर्ट के मुख्य द्वार के अलावा पूर्वी दिशा में एक इमरजेंसी निकास (Emergency Exit) गेट बनाए जाने के DGCA (Directorate General of Civil Aviation) ने निर्देश दिए हैं। इमरजेंसी निकास गेट के सामने 7 मीटर चौड़ी सड़क और 145 मीटर लंबर सड़क बनाने के लिए जमीन की आवश्यकता थी।

Advertisment

इन किसानों ने दी जमीन

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, आपातकालीन गेट के सामने जेवर के दस्तमपुर के किसान बबलू, जीतपाल, युधिष्ठिर आदि किसानों की जमीन है। बताया गया कि तत्काल निर्माण करने के लिए किसानों ने 1000 मीटर जमीन नागरिक उड्डयन विभाग के नाम लेने प्रक्रिया शुरू कर दी गई। किसानों से तुरंत जमीन उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम जेवर ने वार्ता की। इसके बाद किसानों से सहमति बनने पर काम शुरू करा दिया है।

किसानों ने दिखाया बड़ा दिल

बताया जा रहा है कि एसडीएम जेवर के कहने पर किसानों ने भी बड़ा दिल दिखाया है। किसानों ने बिना जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी हुए अपनी जमीन पर इमरजेंसी निकास द्वारा और सड़क बनाने की सहमति देदी। शुक्रवार को दस्तमपुर के किसानों के खेत में सात मीटर चौड़ी और 145 मीटर लंबी सड़क पर काम शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह इमरजेंसी गेट और सड़क का उपयोग अप्रिय घटना होने और युद्ध जैसे हालात बनने पर किया जाएगा।

इस माह में एयरपोर्ट शुरू होने की उम्मीद

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने की डेट लगातार बढ़ती जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी का दावा है कि जुलाई तक घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। जबकि DGCA ने अभी तक एयरपोर्ट को एयरोड्रोम लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। ऐसे में जुलाई में भी एयरपोर्ट शुरू होने पर ग्रहण लग सकता है। एयरोड्रोम लाइसेंस के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. ने जनवरी में आवेदन किया था। 15 मई तक लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। नौ दिसंबर को वेलिडेशन फ्लाइट सफलतापूर्वक एयरपोर्ट के रनवे पर उतरी थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ