हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भीषण अग्निकांड में 3 बच्चियां जिंदा जलीं; माता-पिता बुरी तरह झुलसे, नोएडा में कैसे भड़की आग?

House Fire Latest News: दिल्ली से सटे नोएडा में एक मकान में आग लगने से 3 बच्चियां जिंदा जलकर मर गई हैं। उनके मां-बाप बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। आइए जानते हैं कि अग्निकांड कहां और कैसे हुआ?

विज्ञापन
Representative Image (Pixabay)

Noida House Fire due to Blast: दिल्ली से सटे नोएडा शहर में आज सुबह करीब 4 बजे एक मकान में भीषण अग्निकांड हुआ। हादसे में 3 बच्चियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं उनके माता-पिता बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आग में जलकर पूरा मकान और सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने अग्निकांड का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण चार्जिंग पर लगी बैटरी में ब्लास्ट होना बताया गया है।

यह भी पढ़ें:30000 फीट ऊंचाई पर विमान डगमगाया, पायलट ने ऐसे बचाई 160 पैसेंजरों की जान, दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

दमकल कर्मियों ने 10 मिनट में बुझा दी थी आग

DCP राम बदन सिंह ने बताया कि सुबह करीब सवा 4 बजे फोन आया कि सेक्टर-8 स्थित झुग्गीनुमा मकान में भीषण आग लगी है। फायर ब्रिगेड को भी लोगों ने फोन कर दिया था। हादसे की जानकारी मिलते ही वे टीम लेकर मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची, जिसने 10 मिनट के अंदर ही आग पर काबू पा लिया था, लेकिन जब दमकल कर्मी अंदर गए तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए है। 3 बच्चियों 10 वर्षीय आस्था, 7 वर्षीय नैना, 5 वर्षीय आराध्या की लाशें मिलीं। उनके माता-पिता बुरी तरह झुलसे हुए थे और बेहोश थे। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:12 दिन में 8 भीषण ट्रेन हादसे; कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का ट्वीट- ये है मोदी के नए भारत की तस्वीर

शॉर्ट सर्किट या ज्यादा गर्म होने से बैटरी फटी

DCP के अनुसार, आग लगने का कारण बैटरी में ब्लास्ट होना है। 32 वर्षीय दौलत राम ई-रिक्शा चलाता था। उसने झुग्गीनुमार एक कमरे का मकान बना रखा था, जिसमें वह पत्नी और 3 बेटियों के साथ रहता था। हर रोज की तरह उसने बीती रात भी बैटरी चार्जिंग पर लगाई होगी, लेकिन शॉर्ट सर्किट होने से या ज्यादा गर्म होने से बैटरी में धमाका हो गया। इससे कमरे में आग भड़क गई। हादसे के समय पांचों सदस्य सो रहे थे, इसलिए बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। लोग भी उन्हें बचाने के लिए अंदर नहीं जा पाए, क्योंकि आग की लपटें काफी विकराल थीं। बच्चियों के शव बेड पर मिले और मां-बाप फर्श पर लेटे हुए थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:हवस के भूखे नेता की शर्मनाक करतूत; काम दिलाने के बहाने बुला नाबालिग से किया गैंगरेप, कैसे खुला राज?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola