नोएडा के होटल में धमाका, खुद को बचाने के लिए छत पर चढ़े 15 लोग

Noida News: नोएडा के एक होटल में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। घटना के समय होटल में करीब 15 लोग मौजूद थे, जो खुद को बचाने के लिए छत पर चढ़ गए। करीब 15 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम हाइड्रोलिक वाहन को लेकर मौके पर पहुंची और लोगों को बचाने में जुट गई।

Noida fire
विज्ञापन

Noida News: नोएडा के एक होटल में धमाका होने से हड़कंप मच गया। कुछ ही धमाके से लगी आग से होटल में हड़कंप मच गया। होटल में रुके करीब 15 लोग खुद को बचाने के लिए होटल की छत पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों को सकुशल बचा लिया। इसके बाद टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जांच करने पर पता चला कि एसी में धमाका होने से होटल में आग लगी थी। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

हाइड्रोलिक वाहन से लोगों को बचाया

Advertisment

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-46 के बी ब्लॉक स्थित स्वास्तिक ओम होटल कंट्रोल रूम से रविवार तड़के 4:30 बजे सेक्टर-46 स्थित एक भवन में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों और हाइड्रोलिक वाहन को मौके पर भेजा गया। विभाग की टीम वहां पहुंची तो दूसरी मंजिल पर होटल के एक हिस्से में ठहरने के लिए बने कमरे में आग लगी थी। खुद को बचाने के लिए करीब 15 लोग छत पर चढ़े थे। इनमें ज्यादातर होटल के कर्मचारी थे। विभाग की एक टीम आग पर काबू पाने में जुट गई, जबकि दूसरी टीम ने फंसे सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाला।

एसी में धमाका होने से लगी थी आग

फायरकर्मियों ने एक गाड़ी से पानी की बौछार कर करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की तीन अन्य गाड़ियां एहतियात के तौर पर मौके पर ही मौजूद रहीं। अगर आग का दायरा बढ़े तो उनका इस्तेमाल किया जा सके। सीएफओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि एसी में धमाका होने से आग लगी थी।

विज्ञापन

धमाके सहमे लोग छत पर भागे

होटल में धमाका होने से पहले लोग सोए हुए थे। धमाके की सुनकर लोग जग गए और सहम गए। इसके बाद लगी आग ने लोगों के होश उड़ा दिए। लोग खुद को बचाने के लिए छत पर भाग गए। इसी दौरान नजदीकी थाने और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दे दी गई। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। महज 15 मिनट में फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। गनीमत रही कि आग का दायरा नहीं बढ़ा वरना अधिक नुकसान हो सकता था। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

फायर उपकरणों और एनओसी की जांच शुरू

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि ने मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल के फायर उपकरणों और एनओसी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों ने बताया कि शनिवार रात को होटल में पार्टी थी। जिस भवन में आग लगी है उसे होटल के रूप में संचालित कराया जा रहा है। मकान एक सेवानिवृत अधिकारी का बताया जा रहा है। हालांकि, फायर विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ