Noida Floods: यमुना के बाद अब हिंडन नदी लाल निशान छूने को बेताब है। हिंडन बैराज पर खतरे का निशान 205.8 है। सिंचाई विभाग के अनुसार, वर्तमान में 201.5 पर पानी बह रहा है। अचानक जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ आ गई है। गाजियाबाद और नोएडा में निचले इलाकों में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस बीच ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 का वीडियो सामने आया है, जिसमें सैकड़ों गाड़ियां डूबी नजर आ रही हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों को खाली करा रहा है।
सुतियाना गांव बाढ़ में डूबा
वीडियो ग्रेटर नोएडा के सुतियाना गांव का है। गौतम बौद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि हिंडन नदी का जलस्तर पिछले 3 दिनों से बढ़ा हुआ है। तटवर्ती जगहों से लोगों को सुरक्षित जगह स्थानांतरित किया गया है। गाड़ियों के डूबने का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह एक गांव का है, जहां एक निजी कैब कंपनी की यार्ड में खराब वाहन खड़े थे। अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है। NDRF की टीमें मौके पर तैनात है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1683812886647558147?s=20
डीसीपी बोले- कपनी को दी गई थी नोटिस
डीसीपी सेंटर के डीसीपी अनिल यादव ने बताया कि हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है जिसकी वजह से प्रशासन के लोग यहां मौजूद हैं। हम लोगों से घर खाली करने की अपील कर रहे हैं। यहां ओला कंपनी का डंपयार्ड है जहां पुरानी और खराब गाडियों को रखा जाता है। पुलिस प्रशासन द्वारा इनको 2 बार गाडियों को हटाने का नोटिस दिया गया था। आसपास के गांवों को खाली कराया गया है। किसी भी तरह की जनहानि नहीं है। हम इन लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएंगे।
500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
नोएडा में सोमवार को नदी का जल स्तर 201 मीटर से अधिक हो जाने के कारण बहलोलपुर, लखनावली, चोटपुर कॉलोनी और छजारसी में हिंडन बाढ़ के मैदानों पर कम से कम 200 घर जलमग्न हो गए, जिससे लगभग 500 लोग विस्थापित हो गए। अधिकारियों को डर है कि भारी बारिश और वर्षा आधारित नदी के ऊपरी इलाकों में बाढ़ के कारण जल स्तर और बढ़ सकता है।
सहारनपुर से निकलती है हिंडन नदी
हिंडन नदी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के निचले शिवालिक से निकलती है और लगभग 300 किमी तक बहती है। यह नदी गौतमबुद्ध नगर में मोमनाथल के पास यमुना में मिल जाती है।
यह भी पढ़ें: डरती नहीं सरकार, हम चर्चा के लिए तैयार, लोकसभा में बोले गृहमंत्री शाह, अधीर-खड़गे को लिखी चिट्ठी
संबंधित खबरें
PM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 hr agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
4 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
17 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines