Noida minor girl rape case: उत्तर प्रदेश के नोएडा में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी को जिम ट्रेनर होटल में ले गया, जहां उसका रेप किया। वहीं, होटल में एंट्री के लिए आरोपी ने 21 साल की लड़की का आधार कार्ड पेश किया था। जिसे होटल मालिक ने रिकॉर्ड में नहीं लिया। पुलिस ने आरोपी होटल मालिक को अरेस्ट कर लिया है। जिम ट्रेनर की तलाश जारी है।
लड़की को बात करने के लिए बुलाया था जिम ट्रेनर ने
होटल मालिक 32 साल का है, जो गाजियाबाद का रहने वाला है। जिम ट्रेनर उसका पड़ोसी है, जिसने 9 अक्टूबर को रेप किया। बादलपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। एसएचओ ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि आरोपी उज्जवल सिंह का बादलपुर इलाके में होटल है। वहीं, जिम ट्रेनर 20 साल का है, जो 9वीं की स्टूडेंट को होटल लेकर गया था।
उसका रेप किया। लेकिन लड़की को नाबालिग होने के बाद भी होटल मालिक ने नहीं रोका। पुलिस ने होटल को सील करने के लिए भी जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी है। जिम ट्रेनर ने लड़की को जरूरी बात करने के लिए बुलाया था। होटल में एंट्री के लिए 21 साल की लड़की का आधार कार्ड दिया। लेकिन होटल मालिक ने इसे रिकॉर्ड में नहीं लिया।
यह भी पढ़ें-‘मौसी से मिलना है’…कहकर दो युवक घर में घुसे, चाकू से गोदकर महिला को उतारा मौत के घाट
आरोपी शाम को 5 बजे लड़की को लेकर आया था। रेप करने के बाद वह होटल से चला गया। उसने लड़की को धमकी दी थी कि किसी को बताया तो उसे मार देगा। लड़की ने घर जाने के बाद वारदात के बारे में माता-पिता को बताया था। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ बादलपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines