---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

‘मौसी से मिलना है’…कहकर दो युवक घर में घुसे, चाकू से गोदकर महिला को उतारा मौत के घाट

Faridabad woman murder case: हरियाणा के फरीदाबाद में दो युवकों ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला किराये पर रहती थी। युवकों ने चाकू से गोदकर कत्ल किया। हत्या के पीछे क्या मकसद था, सामने नहीं आया है। महिला को मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

---विज्ञापन---

Faridabad woman murder case: हरियाणा के फरीदाबाद में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। दो युवकों ने सेक्टर-62 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वारदात को अंजाम दिया। 45 साल की महिला यहां किराये पर रहती थी। जिसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई। मकान मालिक ने पुलिस को मौके पर बुलाया। आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। महिला की बॉडी को बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

महिला की पहचान रानी के तौर पर हुई है, जो यूपी की रहने वाली थी। महिला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पार्क के सामने पहली मंजिल पर राजू के मकान में रहती थी। 3 महीने पहले कमरा लिया था। महिला का बेटा शाम के समय किसी क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग करता है। बुधवार शाम को दो युवक 5 बजे आए। आरोपियों ने मकान मालिक राजू से कहा कि वे लोग किराये पर रह रही महिला से मिलने आए हैं। ये महिला उनकी मौसी लगती है। जिसके बाद मकान मालिक ने दोनों युवकों को ऊपर जाने दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-इश्क में अंधी महिला बनी कातिल, अपने ही हाथों से उजाड़ा सुहाग; आंगन में लाश दबाकर ऊपर लगाए पौधे

लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों युवक नीचे आ गए। उनके कपड़े खून से सने थे। वे तेजी से फरार हो गए। मकान मालिक को शक हुआ, वह तुरंत दौड़कर ऊपर गए। जाकर देखा कि रानी खून से लथपथ पड़ी थी। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस को भी मौके पर मकान मालिक ने बुलाया। जिसके बाद वारदात क्यों हुई, जांच की गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति यूपी में रहता है।

---विज्ञापन---

आरोपी है महिला के चाचा का लड़का

ये महिला कुछ समय पहले साहुपुरा गांव में किराये पर रहती थी। महिला का बेटा सेक्टर-62 के किसी स्कूल में पढ़ता है। शाम के समय वह क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए जाता है। महिला के बारे में आरोपियों ने मौसी होने का हवाला दिया था। पुलिस अधिकारी रामबीर की ओर से बताया गया है कि आरोपी के बारे में पता लगा है। वह महिला के चाचा का लड़का बताया जा रहा है। परिजनों की ओर से भी उसके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2023 08:13 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola