हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Greater Noida News: कल बंद रहेंगे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूल-काॅलेज

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में चल रहे गुरु द्रोणाचार्य मेले के चलते गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में कल (बृहस्पतिवार) को अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने लोकल हॉलिडे घोषित करते हुए आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में चल रहे गुरु द्रोणाचार्य मेले के चलते गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में कल (बृहस्पतिवार) को अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने लोकल हॉलिडे घोषित करते हुए आदेश जारी किया है। सभी स्कूलों को आदेश का पालन करने का निर्देश जारी किया गया है।

हर साल होता है अवकाश
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में भारी भीड़ और यातायात अव्यवस्था को देखते हुए हर वर्ष यह अवकाश घोषित किया जाता है। इस दौरान सड़कों, और मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन जाती है। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस साल भी अवकाश घोषित किया गया है।

क्या है गुरु द्रोणाचार्य मेला?
दनकौर में आयोजित होने वाला यह मेला ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। महाभारत कालीन गुरुकुल परंपरा से जुड़ा यह आयोजन स्थानीय आस्था और परंपरा का प्रतीक है। लाखों की संख्या में भीड़ यहां आती है। भारी संख्या में पुलिस बल मेले में तैनात किया जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में गिरा फ्लैट का प्लास्टर, बाल-बाल बचे निवासी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola