Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में गिरा फ्लैट का प्लास्टर, बाल-बाल बचे निवासी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-2 स्थित फोर्थ एवेन्यू सोसायटी के सी टावर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब एक फ्लैट की सीलिंग का प्लास्टर अचानक गिर गया। घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था।

Greater Noida West Plaster Fall
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-2 स्थित फोर्थ एवेन्यू सोसायटी के सी टावर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब एक फ्लैट की सीलिंग का प्लास्टर अचानक गिर गया। घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। यदि कोई कमरे में होता तो गंभीर घटना हो सकती थी।

हर बार शिकायत को किया जाता है नजरअंदाज
घटना के बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। निवासियों का आरोप है कि वह कई बार अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) को मेंटेनेंस से जुड़ी समस्याओं के बारे में अवगत करा चुके है लेकिन हर बार उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया जाता है।

विज्ञापन

पारदर्शिता का अभाव
निवासियों ने आरोप लगाया कि एओए में पारदर्शिता का अभाव है। मेंटेनेंस के नाम पर केवल शुल्क वसूला जा रहा है जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हो रहा। उनका कहना है कि सोसायटी की स्थिति दिन पर दिन बदतर होती जा रही है। अब सुरक्षा को लेकर निवासी चिंता जता रहे है।

स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग उठी
स्थानीय निवासियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सोसायटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक बिल्डिंग की तकनीकी स्थिति का आकलन नहीं होगा तब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाएगा कि एओए कितनी जिम्मेदारी से काम कर रही है।

निगरानी तंत्र की दरकार
घटना ने एक बार फिर से हाउसिंग सोसायटियों की मेंटेनेंस व्यवस्था और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं भविष्य में बड़े हादसों में बदल सकती है। इस पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ