नोएडा के युवक ने 11 हजार किलोमीटर की रोड ट्रिप में बताया एनुअल फास्टैग का फायदा, जानें कितने हजार बचाएं

Noida News: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा कुछ महीने पहले लांच किए गए एनुअल फास्टैग पास का लाभ अब देश के वाहन चालक उठाने लगे हैं. नोएडा के एक युवक ने इसे एक अलग ही स्तर पर इस्तेमाल किया है. युवक ने महज 25 दिनों में अपनी थार गाड़ी से 11,000 किलोमीटर की सोलो रोड ट्रिप कर डाली.

Automobile

Noida News: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा कुछ महीने पहले लांच किए गए एनुअल फास्टैग पास का लाभ अब देश के वाहन चालक उठाने लगे हैं. नोएडा के एक युवक ने इसे एक अलग ही स्तर पर इस्तेमाल किया है. युवक ने महज 25 दिनों में अपनी थार गाड़ी से 11,000 किलोमीटर की सोलो रोड ट्रिप कर डाली और 119 टोल प्लाजा पार करते हुए 13 राज्यों, 12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम की यात्रा पूरी की.

अवार्ड की मांग की

मैकेनिकल जुगाड़ु नामक इंस्टाग्राम पेज पर युवक ने इस यात्रा का एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक हंसते हुए कहता है कि मैं शायद पहला भारतीय हूं जिसने वार्षिक फास्टैग पास का पूरी तरह इस्तेमाल किया. नितिन गडकरी को मुझे इसके लिए अवार्ड देना चाहिए.

199 टोल ट्रिप के साथ शुरू की यात्रा

युवक ने बताया कि जब वह घर से निकला था तब वार्षिक फास्टैग में 199 टोल ट्रिप उपलब्ध थी. यात्रा के अंत में भी 80 टोल ट्रिप बची रह गई यानी उसने इस दौरान 119 टोल प्लाजा पार किए.

17000 की जगह सिर्फ 2439 रुपये टोल खर्च

युवक ने अपनी बात साझा करते हुए बताया कि अगर वह सामान्य फास्टैग या नकद भुगतान से यह यात्रा करता तो करीब 15,000 से 17,000 रुपये तक टोल टैक्स देना पड़ता. एनुअल वार्षिक फास्टैग के कारण उसे सिर्फ 2439 रुपये का टोल ही देना पड़ा, जिसमें से अधिकतर विशेष एक्सप्रेसवे जैसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में खर्च हुआ. इस यात्रा 1200 रुपये एक्स्ट्रा देकर 200 किलोमीटर अतिरिक्त गाड़ी चलाई, लेकिन फिर भी ये डील शानदार रही.

क्या है एनुअल फास्टैग ?

युवक द्वारा शुरू किया गया एनुअल फास्टैग पास एक ऐसी सुविधा है, जिसके अंतर्गत 3000 रुपये के भुगतान पर 200 टोल फ्री यात्राएं की जा सकती हैं. यह सुविधा यात्रियों और टोल-फ्री एक्सेस की आवश्यकता रखने वाले लोगों के लिए शुरू की गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ