Greater Noida News: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में ऊंची इमारतें बनाने का रास्ता अब और साफ हो गया है. आने वाले समय में ये क्षेत्र देश की सबसे ऊंची रिहायशी और कमर्शियल इमारतों का गवाह बनेगा. पहली बार औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्रों के लिए तैयार हो रही एकीकृत भवन विनियमावली (बिल्डिंग बायलॉज) में प्रीमियम परचेजेबल एफएआर की व्यवस्था शामिल की जा रही है. इसका मसौदा इन्वेस्ट यूपी द्वारा तैयार किया गया है जिस पर 22 सितंबर को चर्चा की जाएगी.
क्या है प्रीमियम परचेजेबल एफएआर?
एफएआर यानी फ्लोर एरिया रेशियो जो तय करता है कि किसी जमीन पर कितना निर्माण किया जा सकता है. नई व्यवस्था के तहत अब डेवलपर्स बेसिक एफएआर के दो से तीन गुना तक अतिरिक्त एफएआर खरीद सकेंगे. हालांकि इसके लिए उन्हें दोगुनी दर पर भुगतान करना होगा। इसके बदले उन्हें इमारत की ऊंचाई बढ़ाने और अधिक ग्राउंड कवरेज का लाभ मिलेगा.
कितनी बढ़ेगी ऊंचाई?
नई इमारतें मौजूदा इमारतों से दो से पांच गुना तक ऊंची हो सकेंगी. इससे शहर के स्काईलाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और अब तक सबसे ऊंची मानी जा रही इमारतों का रिकॉर्ड भी टूट सकता है.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास 632 एकड़ में बनेगी गोल्फ सिटी, थीम और मनोरंजन पार्क होंगे आकर्षण का केंद्र
कैसे मिलेगा फायदा?
बिल्डर अब ज्यादा एफएआर खरीद कर ज्यादा फ्लोर और यूनिट बना सकेंगे. इससे जमीन का बेहतर उपयोग होगा और निवेशकों के लिए यह क्षेत्र और आकर्षक बन जाएगा. पुराने प्लॉट आवंटन वाले भी खाली जमीन पर इसका लाभ उठा सकेंगे, हालांकि उन्हें ऊंचाई बढ़ाने की अनुमति नहीं होगी सिर्फ ग्राउंड कवरेज बढ़ेगा.
क्या बदलेंगे नियम?
पुरानी व्यवस्था में एफएआर का लाभ तभी मिलता था जब 24 मीटर चैड़ी सड़क हो, कम से कम 1800 वर्गमीटर का प्लॉट हो. अब संभावना है कि इन मानकों को कुछ हद तक संशोधित किया जाए. नए नियमों में न्यूनतम प्लॉट आकार बढ़ाया जा सकता है.
आगे की प्रक्रिया
ड्राफ्ट पर 22 सितंबर को अधिकारियों की बैठक होगी. उसके बाद सुझाव व आपत्तियां आमजन से मांगी जाएंगी. बोर्ड की मंजूरी और शासन से अनुमति के बाद गजट नोटिफिकेशन जारी होगा फिर गाइडलाइंस बनेंगी और उन्हें लागू किया जाएगा.
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 hr agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
12 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
18 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
18 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
21 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
23 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines