नोएडा एयरपोर्ट के पास 632 एकड़ में बनेगी गोल्फ सिटी, थीम और मनोरंजन पार्क होंगे आकर्षण का केंद्र

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट के पास यीडा के सेक्टर 22एफ में 632 एकड़ में गोल्फ सिटी बनेगी. इसके लिए यीडा की तरफ से हरी झंडी मिल गई है. विश्व स्तर की गोल्फ सिटी बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Noida Internation Airport New Pic

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट के पास यीडा के सेक्टर 22एफ में 632 एकड़ में गोल्फ सिटी बनेगी. इसके लिए यीडा की तरफ से हरी झंडी मिल गई है. विश्व स्तर की गोल्फ सिटी बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस परियोजना की फिजिबिलिटी स्टडी तैयार करने का जिम्मा प्रतिष्ठित सलाहकार संस्था अर्नेस्ट एंड यंग को सौंपा गया है. जल्द ही संस्था की तरफ से रिपोर्ट यमुना प्राधिकरण को सौंपी जाएगी.

सिर्फ खेल और मनोरंजन गतिविधि को अनुमति

यह गोल्फ सिटी केवल खेल गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि यह एक हरित और मनोरंजन-केंद्रित नगरीय मॉडल का उदाहरण बनेगी. इसमें सिर्फ खेल और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां ही संचालित की जाएंगी. आने वाले समय में विकास के नजरिये से यह महत्वपूर्ण साबित होगी. वर्तमान में नोएडा गोल्फ कोर्स का अपना अलग क्रेज है.

ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

मास्टर प्लान 2041 के अंतर्गत पूरे शहर को हरित और विकास के दृष्टिकोण से आकार दिया जा रहा है. प्राधिकरण का लक्ष्य है कि 1752.95 हेक्टेयर क्षेत्र को पार्कों और खेल के मैदानों के रूप में विकसित किया जाए जो कुल शहरीकरण क्षेत्र का 4.67 प्रतिशत होगा. इस योजना में बड़े खेल मैदान और डेडिकेटेड स्पोर्ट्स सिटी शामिल है. थीम आधारित ओलंपिक विलेज को भी इसका प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। यह ओलंपिक विलेज यमुना एक्सप्रेसवे से भी सीधा जुड़ा रहेगा.

मनोरंजन के लिए 1000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र आरक्षित

मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों के लिए यीडा ने 1001.91 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की है जो कुल क्षेत्रफल का 2.67 प्रतिशत है. इस क्षेत्र में प्रस्तावित सुविधाओं में थीम पार्क, क्षेत्रीय पार्क, गोल्फ कोर्स, वॉकिंग ट्रैक, बॉटनिकल गार्डन और मनोरंजन पार्क शामिल होंगे. ट्रेड व एग्जीबिशन ग्राउंड और कन्वेंशन सेंटर को एक्सप्रेसवे के पश्चिमी हिस्से में विकसित किया जाएगा.

धनौरी वेटलैंड में जोड़ा जाएगा नया ग्रीन जोन

पर्यावरण संतुलन और वन्य जीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-17 स्थित धनौरी वेटलैंड क्षेत्र में एक अतिरिक्त हरित जोन विकसित किया जाएगा. यह एक प्राकृतिक आकर्षण होगा. यहां एक विशेष वन्य जीव पुनर्स्थापन केंद्र भी विकसित किया जा रहा है जहां नोएडा एयरपोर्ट और अन्य विकास परियोजनाओं से प्रभावित वन्य जीवों, विशेषकर काले हिरणों को संरक्षण मिलेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ