Noida GIP Mall Property Attach: नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करीब 290 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह कार्रवाई हुई है। इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड कंपनी की प्रॉपर्टी तो अटैच हुई ही है, GIP Mall की संपत्ति भी कुर्क की गई है, जिसमें मॉल का अनसोल्ड कॉमर्शियल स्पेस भी आता है।
GIP Mall नोएडा का सबसे मशहूर मॉल है, जिसमें रोजाना हजारों लोग घूमने और शॉपिंग करने के लिए आते हैं। यह एंटरटेनमेंट के भी कई तरह के इंतजाम है, जिस कारण यहां काफी भीड़ भी होती है, लेकिन अचानक कार्रवाई होने की खबर फैलते से ग्राहकों को निराशा हो सकती है। मॉल की इमेज पर भी इसका असर पड़ सकता है, लेकिन ED ने मॉल प्रबंधकों पर भुगतान न करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप लगाए और उनकी जांच करते हुए यह एक्शन लिया।
यह भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत; ED को कोर्ट का नोटिस, एक जून को होगी सुनवाई
400 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप
प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड पर आरोप लगे हैं। इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड (IRAL) की होल्डिंग कंपनी मामले में फंसी है। कंपनी परी 1500 इन्वेस्टर्स से 400 करोड़ रुपये लेने का आरोप है। कंपनी ने इन्वेस्टर्स को गुरुग्राम के सेक्टर-29 और 52A में दुकानों के लिए जगह देने का वादा किया, लेकिन डेडलाइन में वादा पूरा नहीं किया गया।
इतना ही नहीं, इन्वेस्टर्स को प्रति महीना दिया जाने वाला रिटर्न भी नहीं दिया। ऐसे में ईडी को 400 करोड़ की हेराफेरी की शिकायत मिली। इसी मामले की जांच ईडी कर रही है। 28 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत प्रॉपर्टी अटैचमेंट को आदेश दिए।
यह भी पढ़ें:जाम छलकाने गया था, खौफनाक मौत मिली; पब में मारपीट के बाद कार से कुचला, एक युवक की गई जान
निजी खातों में ट्रांसफर किए इन्वेस्टर्स के पैसे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने जो 291.18 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैच की है, उसमें ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल (GIP) की 3,93,737.28 वर्ग फीट में फैला अनसोल्ड कमर्शियल स्पेस शामिल है। एडवेंचर आइलैंड लिमिटेड, रोहिणी का 45,966 वर्ग फीट चौड़ा कमर्शियल स्पेस शामिल है। जयपुर के दौलतपुर गांव में इंटरनेशनल एम्यूजमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 218 एकड़ जमीन भी शामिल है। जांच के दौरान ईडी की जानकारी में आया कि हेराफेरी करने वाली कंपनियों ने इन्वेस्टर्स के पैसों को अपने पर्सनल खातों में ट्रांसफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें:गुड न्यूज! मानूसन आया, झमाझम बरसे बादल; केरल में पहली बारिश, जानें बाकी देश में कब देगा दस्तक?
संबंधित खबरें
सपा उम्मीदवार ने UP MLC चुनाव के दौरान लगाया परेशान करने का आरोप
3 mins agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
41 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
16 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
17 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
20 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
21 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines