Noida film city (जुनेद अख्तर): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 15 मिनट की दूरी पर यमुना किनारे खाली पड़ी जमीन पर फिल्म सिटी का निर्माण होना है। अब इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट का पीएम नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे। इस प्रोजेक्ट का ऐलान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 18 सितंबर 2020 को किया था। नोएडा फिल्म सिटी को इंटरनेशनल लेवल का बनाया जाएगा। फिल्म सिटी के निर्माण में करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पीएम से सहमति के बाद कार्यक्रम होगा तय
सूत्रों के मुताबिक, PMO से तारीख तय नहीं हो पाने के कारण शिलान्यास में देरी हो रही है। फिल्म सिटी के विकासकर्ता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड ने 6 अप्रैल को शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी से अनुरोध किया था। सीएम ने पीएम से शिलान्यास का अनुरोध किया, लेकिन पहले से तय कार्यक्रम के चलते पीएम इसकी मंजूरी नहीं दे सके। अब पीएम से सहमति मिलने के बाद ही शिलान्यास का कार्यक्रम तय किया जाएगा। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए यीडा भी तैयारी में जुटा है।
ये भी पढ़ें: न्यू आगरा को लेकर बड़ा अपडेट, DPR हुआ तैयार, 8.5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
यीडा ने दो रैंप बनाने का काम किया शुरू
फिल्म सिटी की सीधी कनेक्टिविटी यमुना एक्सप्रेसवे से भी की जा रही है। एक्सप्रेसवे के 24 किलोमीटर प्वाइंट पर चार रैंप बनाए जाएंगे। यमुना अथॉरिटी ने पहले चरण में दो रैंप बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। पर्यटकों के साथ ही फिल्म सिटी में आने वाले कलाकारों, कर्मचारियों के साथ ही फिल्म सिटी तक माल की आवाजाही भी आसान हो जाएगी। रैंप निर्माण पर 3.24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
फिल्म सिटी के निर्माण पर खर्च होंगे 1500 करोड़
यमुना अथॉरिटी के सेक्टर 21 में विकसित होने वाली फिल्म सिटी को इंटरनेशनल लेवल का बनाया जाएगा। फिल्म सिटी के निर्माण पर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बोनी कपूर ने फिल्म सिटी के शिलान्यास और निर्माण की तैयारियों को लेकर यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के साथ बैठक भी की। यीडा ने फिल्म सिटी के लेआउट प्लान को पहले ही मंजूरी दे दी है, आंतरिक ढांचे के विकास के लिए मानचित्र को मंजूरी मिलनी बाकी है। इसकी मंजूरी के बाद ही फिल्म सिटी का निर्माण शुरू होगा।
लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि फिल्म सिटी के शिलान्यास और कनेक्टिविटी के लिए तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही मानचित्रों को मंजूरी मिल जाएगी। उनका कहना है कि फिल्म सिटी के निर्माण से कलाकारों के साथ-साथ अन्य कार्यों के जरिए लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
यीडा होगा मालामाल
सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि फिल्म सिटी के लिए डेवलपर को 90 साल का लाइसेंस दिया गया है। फिल्म सिटी से होने वाली कमाई में से अथॉरिटी को 18 फीसदी राजस्व का हिस्सा मिलेगा। जो क्षेत्र के विकास में काम आएगा।
ये भी पढ़ें: नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल में ED की छापेमारी; धोखाधड़ी मामले से रेड का कनेक्शन
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
15 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
16 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines