Noida Farmer Demonstration: संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शन के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां जगह-जगह सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। आसपास के करीब 100 गांवो से ज्यादा के किसान अपनी जमीन अधिग्रहण और उचित मुआवजा संबधी मागों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं।
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
पुलिस अधिकारियों ने कई जगह सड़को पर टैक्टर जब्त किए है। सुबह बड़ी संख्या में किसान नोएडा प्राधिकरण के ऑफिस में टैक्टर में भरकर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। इस बारे में नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाजरी जारी की है। नोएडा से वाया डीएनडी और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे समेत कई मार्गों पर यातायात बाधित है।
दो माह से चल रहा प्रदर्शन
उधर, किसानों का कहना है कि वह लंबे समय से नोएडा नोएडा अथॉरिटी से अपनी मांगों को लेकर बातचीत कर रहे हैं। लेकिन अधिकारियों ने अब तक इस बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठया है। वहीं, दो माह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग जगह किसान अपने मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों के दिल्ली कूच का ऐलान किया है। जिसमें उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, हापुड, मेरठ, जेवर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत हरियाणा के रोहतक, रेवाड़ी, जींद आदि जगहों से बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं।
यह भी जानें
बता दें कि किसान संगठन दिसंबर 2023 से नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत अपनी जमीनों के बदले बढ़ा हुआ मुआवजा और भूखंड देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को नोएडा ऑथोरिटी पर बैठे किसानों को उनके ट्रैक्टरों को पुलिस ने हटाया। पुलिस प्रदर्शन में हिस्सा लेने और दिल्ली कूच से रोकने के लिए किसानों को कई जगह हिरासत में भी ले रही है।
ये भी पढ़ें: नोएडा में आज कई जगह जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पुलिस की एडवाइजरी
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
14 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
14 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
17 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines