Noida Traffic Latest Update

थम गई नोएडा की रफ्तार, सड़कों पर वाहनों की लाइनें, स्कूल बस, एंबुलेंस घंटों जाम में फंसी

Noida Traffic Latest Update नोएडा गोलचक्कर चौक सैक्टर-15 से सैक्टर-6 चौकी चौक तक और संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक तक सड़क बंद।

Noida Traffic Latest Update (इनपुट मोहम्मद यूसुफ): संयुक्त किसान मोर्चा आज दिल्ली कूच है। जिसके चलते बुलंदरशहर, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, रोहतक, जींद समेत एनसीआर समेत आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली जाएंगे। ऐसे में नोएडा बॉर्डर, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे और नोएडा के कई इलाकों में जाम रह सकता है। नोएडा पुलिस ने इस बारे में एडवाजरी जारी कर लोगों को कुछ मार्गों से परहेज करने और घर से निकलने से पहले सोशल मीडिया पर ट्रैफिक का अपडेट करने की अपील की है।

विज्ञापन

स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले घर से जल्दी  निकलें

दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों अपनी समस्याओं को लेकर आज दिल्ली जाएंगे। जिससे मुख्य मार्गों पर वाहनों की संख्या अधिक रहेगी। ऐसे में व्यस्त सड़कों और बॉर्डरों पर जाम की हालत बन सकते हैं। नोएडा पुलिस ने खासकर रेलवे स्टेशन और आईजीआई एयरपोर्ट जा रहे लोगों को घर से जल्दी निकलने का अदेश दिया है। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन

स्कूल बस और एंबुलेंस जाम में फंसी

गौतमबुद्धनगर जिले के किसानों के आज दिल्ली कूच के ऐलान के बाद शहर मे जगह-जगह जाम लगा है। यहां नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की प्रमुख सड़कों पर स्कूल की बसें, एंबुलेंस घंटों से जाम में फंसी हैं। ऑफिस जाने वाले लोगो सुबह दो घंटे जाम में फंसे रहे। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जगह-जगह नोएडा पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई है।

इन मार्गों में किया गया बदलाव

  • गोलचक्कर चौक सैक्टर-15 से सैक्टर-06 चौकी चौक तक तथा संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक तक मार्ग बंद
  • गोलचक्कर चौक सैक्टर-15, रजनीगंधा चौक, सैक्टर-06 चौकी चौक, झुण्डपुरा चौक, सैक्टर-8/10/11/12 चौक, हरौला चौक से यातायात डायवर्जन
  • गोलचक्कर चौक सैक्टर-15 से संदीप पेपर मिल चौक होकर झुण्डपुरा चौक की ओर जाने वाला यातायात गोलचक्कर चौक सैक्टर-15 से रजनीगंधा चौक होकर जाएं
  • संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक होकर जाने वाला यातायात रोहन मोटर्स तिराहा, आईजीएल चौक सैक्टर-01 से गोलचक्कर चौक और अशोक नगर होकर जा सकते हैं
  • हरौला चौक से संदीप पेपर मिल चौक की जाने वाला यातायात हरौला चौक से सैक्टर-16 मार्किट कट होकर जा सकता है
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से से डीएनडी होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात को चिल्ला रेड लाइट से भेजा जाएगा
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से चिल्ला रेड लाईट होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात डीएनडी से जाएगा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ