farmers protest noida

नोएडा में धारा 144 लागू, बॉर्डर सील,100 गांवों के किसानों ने किया दिल्ली कूच

Noida Farmer Demonstration: किसान अपनी जमीन अधिग्रहण और उचित मुआवजा संबधी मागों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर एडवाजरी जारी की है।

Noida Farmer Demonstration: संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शन के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां जगह-जगह सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। आसपास के करीब 100 गांवो से ज्यादा के किसान अपनी  जमीन अधिग्रहण और उचित मुआवजा संबधी मागों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं।

विज्ञापन

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी 

पुलिस अधिकारियों ने कई जगह सड़को पर टैक्टर जब्त किए है। सुबह बड़ी संख्या में किसान नोएडा प्राधिकरण के ऑफिस में टैक्टर में भरकर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। इस बारे में नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाजरी जारी की है। नोएडा से वाया डीएनडी और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे समेत कई मार्गों पर यातायात बाधित है।

विज्ञापन

दो माह से चल रहा प्रदर्शन

उधर, किसानों का कहना है कि वह लंबे समय से नोएडा नोएडा अथॉरिटी से अपनी मांगों को लेकर बातचीत कर रहे हैं। लेकिन अधिकारियों ने अब तक इस बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठया है। वहीं, दो माह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग जगह किसान अपने मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों के दिल्ली कूच का ऐलान किया है। जिसमें उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, हापुड, मेरठ, जेवर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत हरियाणा के रोहतक, रेवाड़ी, जींद आदि जगहों से बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं।

यह भी जानें 

बता दें कि किसान संगठन दिसंबर 2023 से नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत अपनी जमीनों के बदले बढ़ा हुआ मुआवजा और भूखंड देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को नोएडा ऑथोरिटी पर बैठे किसानों को उनके ट्रैक्टरों को पुलिस ने हटाया। पुलिस प्रदर्शन में हिस्सा लेने और दिल्ली कूच से रोकने के लिए किसानों को कई जगह हिरासत में भी ले रही है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: नोएडा में आज कई जगह जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पुलिस की एडवाइजरी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ