Noida News : नोएडा की फेज एक थाना पुलिस ने नकली मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सरगना समेत 2 आरोपी मौके से पकड़े गए है। आरोपी थाना क्षेत्र में किराए पर मकान लेकर फर्जी मार्कशीट बनाने का काम कर रहे थे। 66 नकली मार्कशीट मौके से पुलिस ने बरामद की है। इसके अलावा मौके से दो लग्जरी कार, स्कूटी, प्रिंटर मशीन, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान अभिमन्यु गुप्ता और धर्मेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से कानपुर नगर के रहने वाले हैं।
बेरोजगार लोगों को बनाते थे निशाना
फेज एक कोतवाली प्रभारी अमित मान ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी बेरोजगार, परीक्षा में फेल व नौकरी की आयु पार कर चुके लोगों को निशाना बनाते थे। उनकी फर्जी तरीके से मार्कशीट और अन्य एजुकेशन के दस्तावेज तैयार करते थे। यह सभी पूर्ण तरीके से फर्जी होते थे। जो कि अलग-अलग विश्वविद्यालय और बोर्ड के नाम से बनाए जाते थे। फर्जी मार्कशीट बनाने के आरोपी किराए का कैमरा लेकर नोएडा में रह रहे थे।
80 हज़ार से 2 लाख तक वसूलते थे
दोनों आरोपी 10वीं और 12वी की मार्कशीट बनाने के लिए 80 हज़ार लेते थे जबकि उससे ऊपर स्नातक की डिग्री बनाने के लिए 2 लाख रुपए ग्राहकों से लेते थे। फर्जी मार्कशीट बनाने की एवज में प्राप्त होने वाली रकम से आरोपी मौज मस्ती करते थे। मनचाहे अनुसार आरोपी मार्कशीट में लोगों के नंबर भी बढ़ा देते थे।
ठगी की रकम से खरीदी थी लग्जरी कार
दोनों आरोपियों ने ठगी की रकम से दो लग्जरी कार भी खरीदी थी। इसके अलावा आठ अलग-अलग बैंक में खाता खुलवाया था। आरोपी ग्राहकों से बात करने के लिए 9 अलग-अलग मोबाइल सिम कार्ड का उसे करते थे, जिससे कि पुलिस उन तक ना पहुंच पाए। आरोपियों के कब्जे से दो महंगे लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Noida News : जिला अस्पताल में गिरी फाॅल सीलिंग, बड़ा हादसा टला
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
29 mins agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
33 mins agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines