Noida News: नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के होजरी कॉम्प्लेक्स स्थित प्रोसेस कंपनी लिमिटेड की फैक्ट्री के बेसमेंट गोदाम में अचानक आग लग गई। मंगलवार को आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 8 दमकल गाड़ियों की सहायता से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
रात डेढ़ बजे मिली सूचना
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना रात करीब डेढ़ बजे प्राप्त हुई। आग फैक्ट्री के बेसमेंट स्थित स्टोर में लगी थी, जिससे बचाव कार्य में दिक्कत हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बिल्डिंग के ऊपरी मंजिलों पर रखा सामान सुरक्षित निकाल लिया गया।
ये भी पढ़ेः Dehradun Cloud Burst: भारी बारिश से तबाही, टपकेश्वर मंदिर में भरा 2-2 फीट मलबा, 12वीं तक स्कूल बंद
मोमबत्ती और अगरबत्ती बनती है
जिस फैक्ट्री में आग लगी है वहां पर मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने का काम होता है। शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
लगातार लग रही आग
दो दिन पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसायटी के एक फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आई थी। फ्लैट मालिक विकास मणि शाम को करीब सवा चार बजे बालकनी के पास बने स्टोर रूम से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग की लपटें फैल गई। आग से स्टोर रूम में रखा कूलर, हीटर और बच्चों का पालना जलकर राख हो गया।
ये भी पढ़ेः 19 सितंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
7 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
7 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
10 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
21 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines