Dehradun Cloud Burst: भारी बारिश से तबाही, टपकेश्वर मंदिर में भरा 2-2 फीट मलबा, 12वीं तक स्कूल बंद

Dehradun Cloud Burst: देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के चलते बादल फट गया है. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. राहत दल तुरंत बचाव अभियान में जुट गया है. टपकेश्वर मंदिर में भी दो-दो फुट पानी भर गया है.

source-news24
विज्ञापन

Dehradun Cloud Burst: देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. यह घटना रात को हुई है. प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा के कारलीगाढ़ में यह आपदा आई है, जिसके बाद आज 12वीं तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. टपकेश्वर मंदिर परिसर में भी 2 फीट मलबा भर गया है. इलाके की कई दुकानों, मकानों और होटलों को भारी नुकसान हुआ है. देहरादुन-हरिद्वार हाइवे पर पुल बह गया है. सीएम धामी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है.

सुबह 5 बजे आया जल सैलाब

बादल फटने की घटना रात करीब 11:30 बजे हुई थी, जिसके बाद सुबह 5 बजे तमसा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इससे पूरे इलाके में पानी भर गया है. बता दे कि इस तबाही में कई दुकानों, होटलों और घरों को नुकसान हुआ. जलसैलाब अचानक आया था, जिसमें अब तक 2 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है.

विज्ञापन

टपकेश्वर मंदिर को भारी नुकसान

देहरादून में भारी बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर है. जलस्तर काफी हद तक बढ़ चुका है जिससे टपकेश्वर महादेव शिवलिंग मंदिर के परिसर में 2-2 फीट मलबा भर गया है और मंदिर परिसर को भी काफी नुकसान हुआ है. चश्मदीदों ने बताया कि ये प्राकृतिक आपदा है, पानी का बहाव बहुत ज्यादा है और नदी तेजी से बह रही है. उसमे लकड़िया भी बहकर आ रही है, जिससे मंदिर को बहुत क्षति हुई है. हालांकि, कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन फिलहाल मुश्किल है लेकिन लोगों को जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.

बाजारों-होटलों में घुसा मलबा

देर रात हुई तबाही के चलते सहस्त्रधारा नदी में बाढ़ आ गई है, जिससे मुख्य बाजार में भी भारी मात्रा में मलबा और कीचड़ भर गया है. आस-पास के होटलों में भी पानी और मलबे का जमाव हो गया है. वहीं, देहरादुन-हरिद्वार पुल भी बह गया है.

विज्ञापन

12वीं तक स्कूल बंद, आज भी बारिश का अलर्ट

बादल फटने के बाद रेस्क्यू टीम भी एक्टिव मोड में काम कर रही है. राहत-बचाव कार्य में NDRF और SDRF की टीमें लगी हुई है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी हुई है. इससे राहत कार्यों में थोड़ी मुश्किलें भी पैदा हो सकती है. प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ