नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और 2 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है. इनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 821 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6 से 8 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.
पुलिस की गिरफ्त में खडे श्याम राय और रोहित सैनी 12वीं पास हैं, जबकि गोविन्दा, प्रदीप, भरतीया महतो और शेखर अनपढ़ हैं. साथ ही पकड़े गए दोनों बाल अपचारी भी अनपढ़ हैं. डीसीपी नोएडा सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली जब ग्राम ककराला के पास चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के 6 सदस्यों को दबोच लिया गया. पुलिस ने इनके साथ 2 बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया है. इनके पास से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 821 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बाजार में इनकी अनुमानित कीमत 6 से 8 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है.
डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि छताछ में पता चला कि यह गैंग विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में सक्रिय होता था. इनका निशाना भीड़-भाड़ वाले बाजार और साप्ताहिक मंडियां होती थी, इस गिरोह के कुछ सद्स्य ग्राहकों का ध्यान भटकाते थे और मौका मिलते ही फोन उड़ा लेते थे, फोन चोरी होते ही उसे तुरंत दूसरे साथी को पास कर दिया जाता था, ताकि पकड़े जाने पर कुछ न मिले. बाद में इन फोन को ट्रेन के जरिए झारखंड और बिहार ले जाकर सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था.
इनके पास से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 821 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बाजार में इनकी अनुमानित कीमत 6 से 8 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस बड़ी रिकवरी के लिए पुलिस टीम को 25,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
11 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
15 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines