यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा चिल्ला एलिवेटेड रोड, लिस्ट में दूसरा नाम कौन सा? कितने लोगों को फायदा

उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में नोएडा में ट्रैफिक की समस्या को सुलझाने के लिए चिल्ला एलिवेटेड रोड को एक नए एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नया प्लान बनाया जा रहा है।

Noida elevated road
विज्ञापन

नोएडा और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ी परियोजना पर काम किया जा रहा है। दिल्ली के AIIMS फ्लाईओवर की तर्ज पर नोएडा में भी एक हाईटेक ट्रैफिक इंटरचेंज बनाया जाना है। इससे दो खास एलिवेटेड रोड को आपस में जोड़ा जाएगा। इस प्लान के पूरा होने पर दिल्ली और हरियाणा से आने-जाने वाली गाड़ियां अब सीधे यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आगरा और लखनऊ तक बिना रुके सफर कर सकेंगी। इस प्रोजेक्ट में चिल्ला एलिवेटेड रोड और पुश्ता सेक्टर-94 रोड को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।

चिल्ला बॉर्डर का काम शुरू

इन दोनों एलिवेटेड रोड को इंटरचेंज के जरिए एक साथ जोड़ा जाएगा। अभी चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम शुरू किया जा चुका है। यह सड़क यह 5.9 किलोमीटर लंबी और छह लेन वाली है। इसके निर्माण में करीब 892 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके बनने से रोज करीब 10 लाख लोगों को फायदा होगा, जिससे नोएडा में एंट्री वाले रास्ते पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

Advertisment

इसके अलावा, दूसरा सेक्टर-94 यमुना पुश्ता रोड है, इस रोड से यमुना एक्सप्रेसवे तक एक और छह लेन का एलिवेटेड रोड और आठ लेन का ग्राउंड एक्सप्रेसवे बनाया जाना है। इससे सीधे तौर पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचा जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक, इन दोनों एलिवेटेड सड़कों को महामाया फ्लाईओवर के पास एक आधुनिक इंटरचेंज के जरिए जोड़ा जाना है।

NOC की प्रक्रिया शुरू

सेक्टर-94 से यमुना पुस्ते पर सेक्टर-150 तक एलिवेटेड रोड बनाया जाना है। अभी चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम शुरू किया जा चुका है, जबकि यमुना पुस्ते पर बनने वाले एलिवेटेड रोड के लिए सिंचाई विभाग से NOC लेने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। चिल्ला और यमुना पुस्ता एलिवेटेड रोड जुड़ने से दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तरफ से आने वाली गाड़ियां आसानी से यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ