Noida Elevated Road Close Repairing Work: मरम्मत के काम के चलते नोएडा एलिवेटेड रोड को बंद कर दिया गया है। जिसके चलते लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। बता दें कि अगले 3 महीने तक तक रोड बनाने का काम चलेगा। सेक्टर 18 से सेक्टर 61 को जोड़ने वाली यह एलिवेटेड रोड 4.9 किमी लंबी है। बता दें कि बीती 7 अप्रैल से रोड बनाने का काम शुरू किया गया है।
उखड़ने लगी थी एलिवेटेड रोड
बता दें एलिवेटेड रोड जगह-जगह से उखड़ने लगी थी। एलिवेटेड रोड बनाने का काम बीती 7 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है। सड़क की मरम्मत के चलते वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर- 18 की तरफ से आने वाले वाहन इस रोड पर सीधे नही आ सकेंगे। ये वाहन एलिवेटेड रोड के नीचे से होकर सेक्टर-24 NTPC अंडरपास तक जाएंगे, फिर वहां से वाहन सेक्टर 61 की ओर जा सकेंगे।
क्या है डायवर्जन प्लान?
डीसीपी ट्रैफिक नोएडा अनिल यादव ने रूट डायवर्जन की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क मरम्मत के चलते डायवर्जन का नया रूट तैयार किया गया है। लोग उस रूट को फॉलो कर जाम से बच सकते हैं। इस रोड की तरफ जाने वाले वाहन सेक्टर -27 डीएम आवास चौराहा,जलवायु विहार,एडोब चौक, मोदी मॉल चौराहे से सेक्टर -54 पुलिस चौकी तिराहे की ओर जा सकेंगे। वहीं DND से रजनीगंधा अंडरपास से होकर सेक्टर -19 से यू टर्न लेकर रायरेजीडेंसी चौराहे से एवलिवेटड सड़क से होकर गुजरने वाले वाहन ,सेक्टर-12 व 22,सेक्टर-56 व सेक्टर-57 से होकर जाएंगे। वहीं ग्रेटर नोएडा से आने वाली गाड़ियां महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 व सेक्टर-32 सिटी सेंटर होशियारपुर की ओर जा सकेंगी। कालिंदी कुंज बॉर्डर से आने वाले वाहन सेक्टर-18 से होते हुए महामाया फ्लाईओवर सेक्टर-37 व होशियारपुर की ओर से जा सकेंगे।
येभी पढ़ेंः एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक बंद, नोएडा जाने के लिए पढ़ लें नया रूट प्लान
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
10 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
11 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
11 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
12 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
21 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines