---विज्ञापन---

एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक बंद, नोएडा जाने के लिए पढ़ लें नया रूट प्लान

Noida Elevated road closed: नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अनुसार एलिवेटेड रोड की मरम्मत के लिए अथॉरिटी ने 90 दिन की अनुमति मांगी है। इस दौरान वाहन चालकों के लिए रोड की एक लेन ट्रैफिक के लिए खुली रहेगी। पहले सेक्टर-18 से सेक्टर-61 की ओर जाने वाली लेन पर मरम्मत कार्य होगा।

---विज्ञापन---

Noida Elevated road closed: नोएडा एलिवेटेड रोड पर अगले तीन माह मरम्मत कार्य होगा, जिसके चलते यहां ट्रैफिक बाधित रहेगा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस 7 अप्रैल से यहां की दो लेन वाहनों के लिए बंद करने जा रही है। यह रोड उत्तर प्रदेश की लाइफलाइन है, यह नोएडा सेक्टर-18 से सेक्टर-61 तक कुल करीब 4.8 किलोमीटर लंबा है। फिलहाल यह जगह-जगह से टूटा पड़ा है, जिसके चलते नोएडा अथॉरिटी ने इसका मरम्मत कार्य करवा रही है।

---विज्ञापन---

यह रहेगा डायवर्जन

जानकारी के अनुसार एलिवेटेड रोड पर मरम्मत कार्य के दौरान पहले टूटी सड़क को काट कर उखाड़ा जाएगा। फिर उसकी जगह दो परत में नई सड़क बनाई जाएगी। इस दौरान रोड के दो कैरिजवे वाहनों के लिए बंद रहेंगे। एक लेन पर वाहन की आवाजाही चालू रहेगी। यहां ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर वाहनों को एलिवेटेड रोड के नीचे उतारकर फिर अगले लूप से रोड पर ऊपर चढ़ाया जाएगा।

90 दिन बंद रहेंगी दो लेन

नोएडा ट्रैफिक डीसीपी  अनिल यादव के अनुसार एलिवेटेड रोड की मरम्मत के लिए अथॉरिटी ने 90 दिन की अनुमति मांगी है। इस दौरान वाहन चालकों को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। एलिवेटेड रोड की एक लेन ट्रैफिक के लिए खुली रहेगी, इसके अलावा वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। शनिवार को नोएडा पुलिस ने सड़क का निरीक्षण किया। 8 अप्रैल को सप्ताह का पहला दिन है और इस दिन रोड पर हैवी ट्रैफिक रहता है, लोगों को किसी तरह की परेशान न हो इसके लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

---विज्ञापन---

पहले चरण में एनटीपीसी लूप तक होगी मरम्मत

नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पहले सेक्टर-18 से सेक्टर-61 की ओर जाने वाली लेन पर मरम्मत कार्य होगा। सेक्टर-18 से एनटीपीसी लूप तक की सड़क पर दो लेन पर बैरिकेडिंग की जाएंगी। यहां एक लेन में वाहन चलाए जाएंगे। वाहन चालक एनटीपीसी लूप से एलिवेटेड रोड पर चढ़ सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से पुलिसकर्मियों का सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

First published on: Apr 06, 2024 07:00 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola