Noida E-Bus Update: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लाखों ई-बस यात्रियों के सफर को आसान और हाईटेक बनाने के लिए नोएडा अथॉरिटी ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब सड़कों पर दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक बसों की रियल-टाइम यानी लाइव लोकेशन को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा. इस नई व्यवस्था से यात्रियों को अपने मोबाइल पर ही बस की सटीक लोकेशन और उसकी टाइमिंग की पूरी जानकारी मिल जाएगी, जिससे उन्हें बस स्टॉप पर खड़े होकर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इसके साथ ही नोएडा अथॉरिटी और यूपीएसआरटीसी ने रूटों में मामूली बदलाव करते हुए नए सिरे से ई-बसों के संचालन को हरी झंडी दे दी है, जिसके तहत 100 ई-बसें सड़कों पर उतारी जा रही हैं.
30 सदस्यीय टीम करेगी सर्वे
ग्रेटर नोएडा में इस इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा को आम जनता के लिए ज्यादा से ज्यादा उपयोगी और सफल बनाने के लिए प्राधिकरण ने 30 सदस्यों की एक विशेष टीम का गठन किया है. इस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का सघन सर्वे शुरू कर दिया है, जो अगले 15 दिनों तक जारी रहेगा. इस सर्वे के जरिए उन व्यस्त इलाकों की पहचान की जाएगी जहां यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है, ताकि वहां के लिए नए आंतरिक रूट तय किए जा सकें. इसके अलावा शुरुआती चरण में 25 इलेक्ट्रिक बसों को आधुनिक जीपीएस सिस्टम से लैस किया जा रहा है, जिससे अधिकारी दफ्तर में बैठकर इनकी लाइव मॉनिटरिंग कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों की मौज! अब एक्सप्रेसवे पर जाम से मिलेगी मुक्ति, NHAI बनाएगा 31 किमी लंबा 8 लेन एलिवेटेड रोड
बॉटेनिकल गार्डन और परी चौक को जोड़ने वाले मुख्य रूट
अथॉरिटी की ओर से जारी किए गए नए प्लान में रूट नंबर एक और दो को बेहद खास बनाया गया है. रूट नंबर एक बॉटेनिकल गार्डन से शुरू होकर गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, होशियारपुर, सेक्टर-51, पर्थला, गौर चौक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर और सूरजपुर कलेक्ट्रेट होते हुए सीधे परी चौक तक जाएगा. वहीं रूट नंबर दो भी बॉटेनिकल गार्डन से ही शुरू होगा और सेक्टर-44, छलेरा, एमिटी स्कूल, एक्सप्रेसवे, जीरो पॉइंट, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर और रबूपुरा होते हुए सीधे जेवर एयरपोर्ट तक यात्रियों को पहुंचाएगा. इन रूटों के शुरू होने से दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों का सफर भी बेहद आसान हो जाएगा.
गाजियाबाद और आनंद विहार को जोड़ने वाले अन्य रूट
बाकी के तीन रूट भी एनसीआर के अन्य प्रमुख हिस्सों को आपस में जोड़ेंगे. रूट नंबर तीन सेक्टर-37 अंडरपास से शुरू होकर छलेरा, आगाहपुर, बरौला, सेक्टर-50 और 75 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-116, सेक्टर-78, सैमसंग फेस-2 और फूल मंडी होते हुए सूरजपुर तक जाएगा. रूट नंबर चार बॉटेनिकल गार्डन से गाजियाबाद के नया बस अड्डा तक चलेगा, जिसमें सेक्टर-61, 62 और गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन जैसे मुख्य स्टॉपेज शामिल रहेंगे. आखिरी रूट नंबर पांच बॉटेनिकल गार्डन से दिल्ली के आनंद विहार बस स्टेशन तक जाएगा, जो नोएडा के एंट्री गेट, सेक्टर-14ए और अक्षरधाम होते हुए कौशांबी के रास्ते अपना सफर पूरा करेगा.
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
10 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
15 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
16 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
16 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
18 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
19 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
20 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
20 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines