Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम 12 दिन की चुप्पी के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने 30 अगस्त को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़ी तस्वीर और जानकारी साझा की। इससे एक दिन पहले 29 अगस्त की शाम को उन्होंने फेसबुक पर भी तस्वीरे पोस्ट की थी।
डिक्टिवेट कर दिया था एक्स अकाउंट
हाल ही में विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए वोट चोरी के आरोपों के बाद देशभर में विरोध-प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर अभियान शुरू हो गया था। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके परिवार को निशाना बनाते हुए कई पोस्ट वायरल की गई। नोएडा डीएम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी है। सोशल मीडिया पर उनके व्यक्तिगत अकाउंट को टैग कर लगातार टिप्पणी की जा रही थी। यहां तक कि उनके पारिवारिक तस्वीरें भी सार्वजनिक की गई। इसके बाद डीएम ने एक्स अकाउंट डिक्टिवेट कर दिया था।
ये भी पढ़ें: YEIDA सनवर्ल्ड सिटी प्रोजेक्ट में 1325 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश, जमीन को लेकर हुई धांधली
12 दिन बाद फिर हुई एक्टिव
अब 12 दिन बाद डीएम मेधा रूपम ने फिर से सोशल मीडिया की ओर रुख किया है। अपनी प्रशासनिक सक्रियता को साझा करना शुरू कर दिया है। उनकी वापसी इस ओर इशारा कर रही है कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया संवाद के लिए कितना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ने वाले मंझावली पुल एप्रोच रोड का निर्माण जल्द, जानें क्या है अपडेट
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
3 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
12 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
14 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
15 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
21 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
23 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines