Noida News: नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। 70 साल की बुजुर्ग महिला सरला देवी को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 44 लाख की ठगी कर ली। महिला सेक्टर 41 में अकेले रहती है। उसको 23 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
18 जुलाई से हुई शुरूआत
18 जुलाई को सरला देवी के पास खुद को एयरटेल कर्मी बताने वाली एक महिला नेहा का फोन आया। उसने बताया कि सरला देवी के नाम पर मुंबई के बायकुला में किसी दुकान में एक मोबाइल नंबर एक्टिव है। उसका यूज सट्टेबाजी और ब्लैकमेलिंग में हो रहा है। इसके बाद एक और कॉल कथित तौर पर मुंबई क्राइम ब्रांच के एसीपी संजय सिंह के नाम से आया। कॉलर ने दावा किया कि सरला देवी के खिलाफ वारंट जारी हो चुका है। उनके मुंबई स्थित चार बैंक खातों का उपयोग हवाला, ड्रग तस्करी, ऑनलाइन सट्टेबाजी और आतंकवादियों को फंडिंग के लिए हुआ है।
डर का माहौल बनाकर की ठगी
कॉल के बाद डरी हुई सरला देवी ठगों के निर्देशों का पालन करने लगी। ठगों ने भरोसा दिलाया कि अगर वह अपनी जमा पूंजी की जांच के लिए ट्रांसफर कर दे तो उसे जांच के बाद लौटा दिया जाएगा। इसी झांसे में आकर उन्होंने 20 जुलाई से 13 अगस्त के बीच आठ बार में कुल 44 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब पैसे वापस नहीं मिले तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
23 दिन तक रखा कैद
ठगों ने सरला देवी को पूरे 23 दिनों तक मानसिक रूप से बंधक बनाए रखा। उन्हें दिन-रात मोबाइल कॉल पर निगरानी में रखा गया। सिर्फ दो बार ही घर से बाहर जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान वह किसी से संपर्क भी नहीं कर सकी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर उन आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है जिनके खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 50 सोसायटी के बेसमेंट बने कूड़ाघर, बीमारी का मंडरा रहा खतरा
संबंधित खबरें
रात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 mins agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
1 hr agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
12 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
20 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
20 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
22 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
23 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines