Noida News: नोएडा में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है. बुधवार को विभाग ने डेंगू के सात नए मामलों की पुष्टि की, जिससे अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 402 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन लगातार बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है.
एंटी-लार्वा का हो रहा छिड़काव
मलेरिया अधिकारी डॉ. श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि सभी नए मरीजों का इलाज फिलहाल घर पर ही किया जा रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है. विभाग द्वारा मरीजों के घरों और आसपास के इलाकों में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है.
सितंबर में रिकॉर्ड तोड़ मामले
आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी से जुलाई के बीच मात्र 21 केस सामने आए थे, जबकि अगस्त में 58 और सितंबर में अचानक उछाल के साथ 323 मरीजों की पुष्टि हुई. यानी सितंबर माह में औसतन हर दिन 11 मरीज डेंगू से संक्रमित पाए गए. स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि अक्टूबर में भी मामलों में इजाफा हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Noida News: दिवाली से पहले सीएम योगी नोएडा को देंगे दो तोहफे, भंगेल एलिवेटेड रोड और जंगल ट्रेल पार्क तैयार
5 अक्टूबर से जिले में विशेष संचारी रोग अभियान
डेंगू की रोकथाम और जनजागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के अंतर्गत लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए जाएंगे. मच्छरों के इकठ्ठा होने वाले स्थान की पहचान कर उन्हें नष्ट किया जाएगा.
बरतें सावधानी, समय रहते लें चिकित्सा सलाह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जनता से अपील की है कि डेंगू जैसे रोगों से बचने के लिए घर और आसपास पानी जमा न होने दें. कूलर, गमलों और छतों की साफ-सफाई नियमित रूप से करें और मच्छरों से बचाव के उपाय जैसे मच्छरदानी, फुल आस्तीन के कपड़े, रिपेलेंट आदि का प्रयोग करें. उन्होंने यह भी कहा कि बुखार, सिर या बदन में दर्द, थकावट, त्वचा पर चकत्ते आदि लक्षण दिखें तो लोग तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं, ताकि समय पर इलाज मिल सके.
ये भी पढ़ें: Noida News: ‘घर शिफ्ट करते समय टूटा सामान’ तो पैकर्स कंपनी देगी हर्जाना, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
10 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
11 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines