Noida News: जिले में डेंगू का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। सोमवार को डेंगू के 19 नए मामले सामने आए है जिससे जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 260 हो गई है। हालांकि अधिकतर मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके है लेकिन मलेरिया विभाग के सामने अब एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। मरीजों का सही पता और संपर्क नहीं मिल पा रहा है।
गलत पता और बंद नंबर
मलेरिया विभाग की जांच में पता चला है कि डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जब स्वास्थ्य टीम मरीजों के घरों पर लार्वा रोधी दवाओं का छिड़काव करने पहुंचती है तो अधिकांश मामलों में मरीज वहां नहीं मिलते। साथ ही उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर भी बंद होते है जिससे संपर्क करना असंभव हो जाता है।
संक्रमण फैलने का खतरा
जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि यह स्थिति विशेष रूप से जिला अस्पताल में जांच कराने वाले मरीजों के साथ देखने को मिल रही है। इन मरीजों की रिपोर्ट तो पॉजिटिव आती है, लेकिन उनके पते अधूरे या गलत होते है। इससे न केवल मरीज की निगरानी कठिन हो जाती है बल्कि आस-पास संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।
निजी अस्पतालों से मिली जानकारी सटीक
निजी अस्पतालों से मिलने वाली मरीजों की रिपोर्ट में पता और फोन नंबर सही होने से विभाग की टीम उनसे संपर्क कर पाती है। ऐसे मामलों में संबंधित इलाकों में तुरंत एंटी-लार्वा का छिड़काव कर दिया जाता है।
आरडब्ल्यूए से मांगी मदद
अब मलेरिया विभाग ने स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) से सहयोग मांगा है। विभाग जल्द ही पत्र जारी करके आरडब्ल्यूए से अनुरोध करेगा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पॉजिटिव मरीजों की पहचान में सहायता करें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
260 डेंगू मरीजों की हो चुकी है पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो जिले में अब तक 260 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव कर रही हैं। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाए जा रहे है। घरों में पानी जमा न होने देने, कूलर की नियमित सफाई और पूरी बांह के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: बासी चारा देख भड़के Deputy CM, गौ पालकों की ली क्लास
संबंधित खबरें
UP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
39 mins agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
48 mins agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
2 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
11 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
15 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
16 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
16 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
16 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
21 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines