News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर जनपद के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को नोएडा के सेक्टर-14ए स्थित गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में रखी गई व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। खासतौर पर गायों के चारे की क्वालिटी पर सवाल उठाए।
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा और जिलाधिकारी मेघा रूपम भी मौजूद रही। उपमुख्यमंत्री ने स्वयं गायों को चारा खिलाया और फिर नाद में रखे चारे की गुणवत्ता की जांच की। चारे को हाथ में लेकर सूंघने के बाद उन्होंने पाया कि वह बासी और क्वालिटी अच्छी नहीं है।
उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि भैंस तो शायद इसे खा ले लेकिन अगर इसमें जरा सी भी दुर्गंध होगी तो गाय इसे छुएगी भी नहीं। चारा खराब मिलने पर उपमुख्यमंत्री ने गौ पालकों की कड़ी क्लास ली। उनके सवालों के सामने पालक बगले झांकते नजर आए। उपमुख्यमंत्री ने मौके पर ही सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए और कहा कि गौ संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दौरे के बाद मीडिया से बात करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि वह जनपद में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा के लिए आए है। उन्होंने गौआश्रय स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर कहा कि यहां गायों के रख-रखाव की व्यवस्था तो ठीक है लेकिन हर जगह सुधार की गुंजाइश होती है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए है।
दौरे के दौरान डिप्टी सीएम ने राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान जिम्स का जायजा लिया। देखा कि यहां समय पर इलाज मिल रहा है या नहीं। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी सुविधा को परखा। इसके बाद वह जीबीयू में कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिकारी उनसे नहीं मिलते है। यह कहते हुए कार्यकर्ता के आंसू निकल गए। डिप्टी सीएम ने स्कूलों का निरीक्षण भी किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।