1 करोड़ के साइबर फ्राड का पर्दाफाश, पहले खुलवाया फर्जी एड्रेस पर खाता, जानें आगे कैसे दिया वारदात को अंजाम

Noida News : थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 1 करोड़ के साइबर फ्राड को अंजाम देने वाले ठग को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। वह पूरे भारत में 13 ठगी की घटना को अंजाम दे चुका है।

cyber fraud
विज्ञापन

Noida News : नोएडा की थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 1 करोड़ के साइबर फ्राड को अंजाम देने वाले ठग को धर दबोचा है। आरोपी ने पीड़ित को शेयर मार्केट में इंवेस्ट कराकर दोगुना कमाने का लालच दिया और ठगी का शिकार बना लिया। साइबर ठगी की घटना अप्रैल के महीने में हुई थी। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

13 ठगी की घटना में शामिल है आरोपी

पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। वह पूरे भारत में 13 ठगी की घटना को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ हरियाणा में 5, दिल्ली में 2, उत्तर प्रदेश में 1, महाराष्ट्र में 3 व राजस्थान, पश्चिम बंगाल में 1-1 केस दर्ज है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की घटना को अंजाम देता था। रकम मिलने के बाद आरोपी नंबर बदल लेता था।

Advertisment

निजी बैंक में फर्जी एड्रेस पर खुलवाया खाता

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी राजेंद्र शर्मा ने बताया है कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर निजी बैंक में खाता खुलवाया। धोखाधड़ी के रुपयों में से 5.5 लाख रुपये उस खाते में ट्रांसफर किए। बैंक खाते को आरोपी स्वयं आपरेट करता था। ठगी की रकम आरोपी ने अपने कई अन्य साथियों के खाते में ट्रांसफर की थी पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

साइबर ठगी से बचने के तरीके

किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाट्सअप कॉल और वीडियो काॅल पर पुलिस की वर्दी पहन कर डिजिटल अरेस्ट की बात कही जाए तो समझ लीजिए यह फ्राड है। अगर आपके द्वारा कोई भी पार्सल नहीं भेजा गया है अथवा पार्सल में यदि बताया जा रहा है कि एक पार्सल मिला है जिसमें आपका आधार कार्ड या मोबाइल नंबर मिला है तो उस पर भरोसा न करें। यह ठग का काॅल हो सकता है। आपके नाम से कोई बैंक खाता खोले जाने की बात कही जा रही हो तो उसे तत्काल ब्लॉक कराने के लिए बैंक से संपर्क करें। आपके खाते में हवाला अथवा मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित धनराशि आने की बात कही तो उस पर यकीन न करें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ