Noida News: साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए नोएडा थाना साइबर क्राइम पुलिस ने सफलता हासिल की है. फर्जी दस्तावेज और बैंक की जाली एनओसी तैयार कर 9.44 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीशान अली के रूप में हुई है. वह नोएडा में रह रहा था.
विश्वास में लेकर रची 9.44 करोड़ की जालसाजी
पुलिस ने बताया कि अक्टूबर 2024 में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने थाना फेस-1 नोएडा में शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्टर-6 स्थित एक औद्योगिक संपत्ति के फर्जी दस्तावेज दिखाकर उसे विश्वास में लिया गया और जमीन विक्रय के नाम पर 9 करोड़ 44 लाख रुपये की ठगी कर ली गई.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास 632 एकड़ में बनेगी गोल्फ सिटी, थीम और मनोरंजन पार्क होंगे आकर्षण का केंद्र
बैंक एनओसी और फर्जी दस्तावेज बनाए
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक सोची-समझी साजिश के तहत यह ठगी की. प्लॉट से जुड़े बैंक की फर्जी एनओसी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए वादी को भरोसे में लिया गया और एडवांस भुगतान के रूप में भारी रकम हड़प ली गई.
50 लाख मिला कमीशन
जीशान अली ने बताया कि इस पूरे लेन-देन में उसे 50 लाख रुपये कमीशन के तौर पर मिले थे. उसके अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई में जुटी है.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क में THAR से स्टंटबाजी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
38 mins agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
7 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
8 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
8 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
9 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
10 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
20 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
21 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
23 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines