Noida Crime News Irani Woman Murdered: यूपी के नोएडा में खरीदारी करने आई ईरानी महिला की रिश्तेदारों की आपसी लड़ाई में मौत हो गई। इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सेक्टर 71 स्थित कैलाश हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार मृतक महिला ईरान की राजधानी तेहरान की रहने वाली थी।
मामले में पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने घटना की जानकारी ईरानी दूतावास को भी दी है। घटना नोएडा के सेक्टर 116 की है यहां एक ईरानी परिवार अपने रिश्तेदार के यहां रहता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईरानी परिवार के सदस्य इमरान हाशमी किसी बात को लेकर गुस्सा हो गया। उसने आनन-फानन में रसोई घर से चाकू निकाला और ईरानी महिला जीनत केे साथ मारपीट की। इसके बाद उसने जीनत पर चाकू से वार कर दिए।
यह भी पढ़ेंः मुर्गों को क्यों खिलाया जा रहा शिलाजीत-Viagra? सामने आई दिलचस्प वजह
पुलिस ने 4 जनों से की पूछताछ
हमले में जीनत गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान परिवार के दूसरे सदस्यों को भी उसने निशाना बनाया। ऐसे में 4 अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि ईरानी परिवार पुरानी दिल्ली में कपड़ों का काम करते हैं। मृतक जीनत की 1 महीने पहले ही शादी हुई थी। जीनत के चाचा ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए 4 सदस्यों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली के स्कूल स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर, 5 दिन और बढ़ी सर्दी की छुट्टी
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
5 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
6 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
11 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines