नोएडा में कोरोना वायरस का बढ़ा खतरा, 16 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप

Noida News: नोएडा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग और सैंपलिंग शुरू कर दी है। वर्तमान में जिले में एक्टिव केस की संख्या 16 हो गई है। 7 दिनों के बाद मरीजों की दोबारा जांच की जाएगी।

COVID-19 Omicron variant, Noida News, Corona Virus, नोएडा न्यूज, कोरोना वायरस

नोएडा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 के 6 नए मामलों की पुष्टि की है। जिसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

खांसी, बुखार और गले में खराश

मिली जानकारी के अनुसार, सभी संक्रमित मरीजों की हालत स्थिर है और इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग और सैंपलिंग शुरू कर दी है। वर्तमान में जिले में एक्टिव केस की संख्या 16 हो गई है। इनमें से अधिकतर मरीजों में हल्के लक्षण जैसे खांसी, बुखार और गले में खराश देखी गई है।

Advertisment

7 दिन बाद दोबारा होगी जांच

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि सोमवार को हमारे पास कोविड के 10 केस थे, मंगलवार को जब पोर्टल खुला तो टोटल 16 केस हो गए हैं. सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। बीमारी की पुष्टि के 7 दिन बाद इनकी दोबारा जांच की जाएगी। सभी मरीज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ही थे। इनके संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। अब वह भी होम आइसोलेशन में हैं।

सैंपल्स भेजे जाएंगे दिल्ली और लखनऊ

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि इनके जो सिम्प्टम आ रहे हैं, अभी कोई स्पेशल सिंप्टम नहीं है। जो कॉमन कोर्स के सिंप्टम होते हैं वो ही हैं। सभी मरीजों का इलाज घर में चल रहा है। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए निजी अस्पतालों से संक्रमित मरीजों के एक एक नमूने मांगे गए हैं। इन मरीजों के नमूने दिल्ली या लखनऊ भेजे जाएंगे, ताकि कोरोना वायरस के वेरिएंट के बारे में जानकारी मिल सके। 7 दिनों के बाद मरीजों की दोबारा जांच की जाएगी।

विभाग की तैयारी है पूरी

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि तैयारी पूरी है। कोविड अस्पताल होने की वजह से हम मानसिक रूप तैयार भी हैं और पहले से तैयारी की हुई है। अभी कम से कम इस अस्पताल में तो सब चीजें उपल्ब्ध हैं। विभाग के पास से लॉजिस्टिक सपोर्ट भी पूरा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ