कल नोएडा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानें क्या होगा खास?

Noida News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अगस्त यानी कल नोएडा दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- X

विज्ञापन

Noida News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अगस्त यानी कल नोएडा दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर है। नोएडा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए करीब ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की है।

रक्षा मंत्री भी रहेंगे मौजूद
इस हाई-प्रोफाइल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री फेज-2 स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनके साथ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहेंगे। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर भी पुलिस सतर्क है। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisment

ड्रोन से निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात किए जाने वाले पुलिस बल में प्रशिक्षित पीएसी जवानों के साथ-साथ आसपास के जनपदों से लगभग एक हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी शामिल होंगे। पूरे कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी, खुफिया तंत्र की सक्रियता, और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जनता को नहीं होगी परेशानी
दौरे के दौरान वीआईपी मूवमेंट, आम जनता की सुविधाएं और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत योजना बनाई जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि सुरक्षा के साथ-साथ जनता को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ