Good News: नोएडा में भंगेल एलिवेटेड का काम पूरा, 5 लाख लोगों को जाम से मिलेगी मुक्ति

Noida News: नोएडा में 5 लाख लोगों को जाम से राहत मिलने वाली है। दरअसल नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाया जा रहा भंगेल एलिवेटेड रोड का काम पूरा कर लिया गया है। अब इस रोड पर फिनिशिंग का काम चल रहा है।

Noida News, Noida, Noida Bhangel Elevated Road, Noida Authority, Latest News, नोएडा समाचार, नोएडा, नोएडा भंगेल एलिवेटेड रोड, नोएडा प्राधिकरण, ताज़ा खबरें

भंगेल एलिवेटेड रोड का काम पूरा

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड का काम पूरा हो गया है। अब इस पर फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण का दावा है कि जल्द ही इस काम को भी पूरा कर लिया जाएगा। सूत्रों से पता चला है कि 1 जुलाई से इस रोड को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। एलिवेटेड रोड के खुलने से करीब 5 लाख लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

3 साल देरी से चल रही है परियोजना

नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक, भंगेल एलिवेटेड रोड का काम जून 2020 में शुरू हुआ था। तीन साल देरी से चल रही इस परियोजना का काम जून 2025 में पूरा हो पाया है। इसके बनने से बरौला, भंगेल और सलारपुर में लगने वाला जाम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। प्राधिकरण इस परियोजना पर 608 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। प्राधिकरण का दावा है कि जून में एलिवेटेड रोड का काम पूरा कर लिया जाएगा। जुलाई में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

Advertisment

रोड पर लगेंगी कवरिंग शीट

बता दें कि एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 अगाहपुर से फेज-टू के गंदे नाले के पास तक बनकर तैयार हो गया है। एलिवेटड के प्रत्येक कर्व पर कवरिंग शीट भी लगाई जा रही है। जिससे इस रोड पर दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

जल्द होगा लूप के लिए टेंडर होगा जारी

4.5 किमी लंबे भंगेल एलिवेटेड रोड पर लूप का काम भी किया जाना प्रस्ताविह है। इसे लेकर प्राधिकरण ने तैयारी तेज कर दी है। जल्द ही प्राधिकरण द्वारा लूप के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। यह लूप सेक्टर-37 से आकर सेवन एक्स सेक्टरों की ओर जाने के लिए हनुमान मूर्ति के पास लूप उतरेगा। इसी तरह सेवन एक्स से फेज टू की ओर से सूरजपुर की ओर जाने वालों के लिए लूप चढ़ाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण जून के अंत तक इसे लेकर टेंडर जारी कर सकता है।

मंजूरी को हुए 2 साल, टेंडर का हो रहा इंतजार

नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक, एलिवेटेड रोड के इसके दूसरी तरफ सेक्टर-107 की ओर चढ़ने-उतरने के लिए लूप बनाए जाएंगे। इनको मंजूरी हुए करीब सवा 2 साल से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक टेंडर जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ