Noida News: नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जानकर हैरान रह जाएंगे। गाजियाबाद की रहने वाली युवती को सगाई में जाना था तो उसने नोएडा की ब्यूटी पार्लर में अपॉइंटमेंट बुक किया। ब्यूटी पार्लर वालों ने वादा किया कि वह अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। बतौर एडवांस उसने 5 लाख जमा कर दिया और मेकअप कराने पहुंच गई। कुछ देर बाद मेकअप कराकर युवती सगाई प्रोग्राम में पहुंच गई। कुछ देर बाद उसके चेहरे पर लाल लाल धब्बे बन गए। उसका चेहरा पूरी तरीके से लाल पड़ गया। वह अपने चेहरे को खुद शीशे में नहीं देख पा रही थी।
घबराकर गई डॉक्टर के पास
तत्काल युवती डॉक्टर के यहां पहुंची। तब डॉक्टर ने उसको बताया कि उसके चेहरे पर एक्सपायरी डेट की क्रीम लगा दी गई है, फिर उसने डॉक्टर को पूरी कहानी बताई कि उसने नोएडा के ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराया था।
ये भी पढ़ें-Bulandshahr में पुलिया से टकराने के बाद कार में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की जलकर मौत
पीड़िता को मिलेंगे 1 लाख
ब्यूटी पार्लर प्रबंधन ने मामले में जब अपनी गलती नहीं मानी तो पीड़ित युवती की तरफ से उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई। उपभोक्ता आयोग ने करीब 1 साल तक चले मामले के बाद अब आदेश दिया है कि ब्यूटी पार्लर प्रबंधन युवती को 1 लाख देगा। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर पर 50 हज़ार का जुर्माना भी लगाया गया है। आदेश सुनने के बाद ब्यूटी पार्लर प्रबंधन ने उस पर अमल करना शुरू कर दिया है।
ब्यूटी पार्लर जाते हैं तो यह बरते सावधानी
जब भी ब्यूटी पार्लर में मेकअप करने जाएं तो चेहरे पर इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट जरूर देख ले। सामान खराब ना हो इसके चक्कर में कई बार ब्यूटी पार्लर वाले एक्सपायरी डेट का प्रोडक्ट इस्तेमाल कर लेते हैं। इसका नुकसान सीधे-सीधे ग्राहक को होता है। इसके अलावा अच्छी गुणवत्ता वाले ब्यूटी पार्लर पर ही भरोसा करें।
ये भी पढ़ें- नोएडा में कैसे हुआ बम जैसा धमाका, जान क्यों फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाना पड़ा?
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
15 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
16 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines