Noida News: नोएडा में अब गाड़ी खरीदने के लिए शहर के अलग-अलग कोनों में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नोएडा प्राधिकरण शहरवासियों के लिए एक अनोखा और अत्याधुनिक ऑटोमोबाइल शोरूम क्लस्टर विकसित करने जा रहा है. यहां देश-विदेश के तमाम बड़े ब्रांड एक ही परिसर में मौजूद होंगे. यह क्लस्टर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टर-105 में तैयार किया जाएगा. प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित इस परियोजना में शानदार शोरूम होंगे. ग्राहकों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रेस्टोरेंट चेन, व्यापक पार्किंग सुविधाएं और व्यवस्थित यातायात प्रबंधन की भी व्यवस्था की गई है.
12,596 वर्गमीटर में फैलेगा आधुनिक ऑटो हब
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-105 की 12,596 वर्गमीटर जमीन को आठ भागों में विभाजित किया है. 4 प्लाॅट प्रमुख ऑटोमोबाइल शोरूम के लिए (2231 से 2300 वर्गमीटर तक) होंगे. 2 प्लाॅट रेस्टोरेंट के लिए (प्रत्येक 500 वर्गमीटर) होंगे. 1 प्लाॅट मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए होगा. यह पूरा क्लस्टर 4.0 एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) के साथ विकसित किया जाएगा.
ग्राहकों की सुविधा होगी प्राथमिकता
इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें ग्राहक के अनुभव को सबसे ऊपर रखा गया है. गाड़ी शोरूम के साथ-साथ यहां आने वालों को क्वालिटी भोजन, स्वच्छ वातावरण व पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. पार्किंग के लिए विशेष रूप से एक भूखंड पर मल्टीलेवल या पजल पार्किंग विकसित की जाएगी, जिससे सड़क पर ट्रैफिक संबंधित कोई समस्या न हो.
वन-स्टाॅप डेस्टिनेशन बनेगा यह केंद्र
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि यह परियोजना केवल वाहनों की बिक्री का केंद्र नहीं होगी. यह एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनेगी, जहां ग्राहक खरीदारी के साथ-साथ परिवार के साथ समय बिता सकेंगे. सभी आउटलेट्स को एक समान, आकर्षक और व्यवस्थित रूप में डिजाइन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का गरजा बुलडोजर, 10 हजार मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
9 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
12 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
14 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
15 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
19 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
20 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines