Noida Authority: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) के लिए एक खुशखबरी है। शहर में चल रही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार (Central Govt) जल्द ही नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के खाते में करीब 231 करोड़ रुपये जमा करने वाली है।
इस रकम का इस्तेमाल शहर में चल रही विभिन्न परियोजनाओं में किया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एक सप्ताह के भीतर यह पैसा प्राधिकरण को मिल जाएगा, क्योंकि राज्य सरकार के खाते में यह पैसा आ चुका है।
ये हैं शहर की प्रमुख परियोजनाएं
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब पांच माह से इस रकम का इंतजार किया जा रहा था। नोएडा में कई प्रमुख परियोजनाएं चल रही हैं। हालांकि अन्य परियोजनाएं भी कार्यरत हैं, लेकिन कुछ परियोजनाओं को प्राथमिकता पर रखा गया है।
इनमें पृथला फ्लाईओवर, एडवांट अंडरपास, बहलोलपुर अंडरपास और डीएससी एलिवेटेड रोड शामिल हैं। माना जा रहा है कि इस रकम के मिलने के बाद काम में तेजी आएगी।
यह भी पढ़ेंः साउथ दिल्ली से नोएडा आने वाले DND पर बनेगा भव्य एंट्री गेट, प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया
नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ेगा पृथला फ्लाईओवर
जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की पीएम गति शक्ति योजना के तहत यह रकम जारी की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल अक्टूबर में यह पैसा आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से पैसा रिलीज नहीं हुआ।
परियोजनाओं की बात करें तो नोएडा में पृथला फ्लाईओवर काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह फ्लाईओवर नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ेगा। इस सिग्नेचर ब्रिज को बनाने के लिए करीब 80 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तय की गई थी।
इन परियोजनाओं से जाम मुक्त होगा शहर
इसके अलावा डीएससी एलिवेटेड रोड के लिए भी युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। यह एलिवेटेड रोड दादरी, सूरजपुर, छलेगा को आपस में जोड़ेगा। इसके बनकर तैयार होने के बाद बरौला और भंगेल मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका काम 50 फीसदी से ज्यादा चुका है। जबकि बचे हुए काम में करीब एक साल का समय और लगेगा। इसके अलावा बहलोलपुर अंडरपास और एडवांट अंडरपास की शहर की प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हैं।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
15 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
16 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines